18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यठेकेदार बोलेगा पैसा दिया तो जूते से मारूंगा... कैमरे के सामने ही...

ठेकेदार बोलेगा पैसा दिया तो जूते से मारूंगा… कैमरे के सामने ही ओपी राजभर ने दे डाली गाली, वीडियो वायरल

Published on

गाजीपुर:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विवादित बयान दिया है। दरअसल, एक पत्रकार ने गाजीपुर में राजभर ने ठेकेदारों से कमीशन लेने की बात पर सवाल किया। इसमें में ही मंत्री जी भड़क गए। उन्होंने कहा कि कोई ठेकेदार… अगर पैसे देने की बात कहता है तो उसे जूते से मारुंगा। इस दौरान राजभर यहीं नहीं रूके उसके भद्दी भद्दी गालियां भी दी।

मामला गाजीपुर का है। जहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आपा खो दिया,और ठेकेदारों को गाली देने लगे।यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर गाजीपुर में एक कालेज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।जहाँ पर वो मीडिया से रूबरू थे।

मीडिया के सवालों का जवाब देते देते मंत्री ओपी राजभर ने अपना आपा खो दिया,और सवाल से भड़के मंत्री ओपी राजभर कैमरे के सामने ही गाली देने लगे।मीडिया कर्मियों ने उनसे गाजीपुर में सड़कों के निर्माण में धांधली और सड़कों के निर्माण की जांच के लिए उनके ओर से लिखे गए पत्र के बाबत सवाल किया।

ठेकेदारों पर बुरी तरह भड़क गए राजभर
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपना आपा खो बैठे और भड़क उठे। इस फौरन उन्होंने ठेकेदारों को गाली तक दे डाली।फिलहाल कैमरे के सामने मंत्री ओपी राजभर की खुलेआम गाली देने से मीडियाकर्मियों समेत मौजूद लोग हैरान रह गए। गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में ओमप्रकाश राजभर विधायक हैं। वह भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। योगी कैबिनेट में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है ।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...