6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी THAAD ने इजरायल में किया पहला शिकार, हूतियों की मिसाइल को...

अमेरिकी THAAD ने इजरायल में किया पहला शिकार, हूतियों की मिसाइल को मार गिराया

Published on

तेल अवीव

अमेरिकी टर्मिनल हाई-एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) ने इजरायली जमीन पर पहला शिकार किया है। THAAD ने शुक्रवार सुबह इजरायल को निशाना बनाकर दागी गई हूतियों की मिसाइल को मार गिराया। इस हमले को नाकाम करने में इजरायली एरो सिस्टम का भी योगदान रहा। THAAD सिस्टम को अक्टूबर में अपने 100 सदस्यीय चालक दल के साथ इजरायल में तैनात किया गया था। अमेरिका ने इसे ईरान के हमले को रोकने और इजरायल को सुरक्षित करने के लिए भेजा था।

टर्मिनल फेज में मिसाइलों को करता है नष्ट
सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक वीडियो में, अमेरिकी सैनिकों में से एक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैंने इसके लिए 18 साल इंतजार किया है।” अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को विकसित किया है। इसका प्राथमिक उद्देश्य उड़ान के अंतिम चरण में छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकना और नष्ट करना है। यह इजरायल की एरो-3 डिफेंस सिस्टम के बराबर है।

“हिट-टू-किल” तकनीक का उपयोग करता है THAAD
THAAD बिना किसी वारहेड के “हिट-टू-किल” तकनीक का उपयोग करता है। ऐसे में यह सिस्टम खतरनाक मिसाइल से टकराव से उत्पन्न गतिज ऊर्जा पर निर्भर करता है। सिस्टम का रडार 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर मिसाइलों और विमानों का पता लगा सकता है और उन्हें ट्रैक कर सकता है, जिससे 200 किलोमीटर तक की रेंज में और 150 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर मिसाइलों को रोकना संभव हो जाता है। शुक्रवार की सुबह तड़के दागी गई हूतियों की मिसाइल को इजरायली क्षेत्र को पार करने से पहले ही रोक दिया गया।

अमेरिका-इजरायल में अरबों डॉलर का हथियार सौदा
संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल के साथ अरबों डॉलर के हथियार सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं और देश में सैन्य बुनियादी ढांचे को उन्नत करने की योजना बना रहा है, जिसमें दक्षिणी इजरायल में एक बेस और एयरक्राफ्ट फैसिलिटी शामिल हैं। पेंटागन ने इजरायल में THAAD सिस्टम तैनात करने की घोषणा में कहा, “यह कार्रवाई इजरायल की रक्षा और इजरायल में अमेरिकियों को ईरान द्वारा किए जाने वाले किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल हमले से बचाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।”

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...