7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने प्लेन क्रैश के लिए अजरबैजान के राष्ट्रपति से मांगी माफी,...

पुतिन ने प्लेन क्रैश के लिए अजरबैजान के राष्ट्रपति से मांगी माफी, 38 लोगों की गई थी जान

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के साथ हुए हादसे को लेकर माफी मांगी है। बुधवार को अजरबैजान एयरलाइंस का विमान देश की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या की क्षेत्रीय राजधानी के लिए उड़ान भर रहा था। यह विमान कजाकिस्तान की ओर मुड़ा और उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 38 लोग मारे गए थे। हादसे में 29 लोगो को जिंदा बचाया गया था। शनिवार को क्रेमलिन की तरफ जारी बयान में पुतिन ने घटना को त्रासदीपूर्ण बताया है।

रूस की भूमिका पर उठे थे सवाल
इसके पहले दो दिनों तक क्रेमिलन ने घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। हालांकि, रूसी विमान अधिकारियों ने कहा था कि चेचन्या पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण क्षेत्र में स्थिति बहुत जटिल थी। यूक्रेन और अमेरिकी अधिकारी लंबे समय से हादसे के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को वॉइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था कि अमेरिका ने रूसी वायु रक्षा प्रणाली से विमान को गिराए जाने के संकेत देखे हैं। उन्होंने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

क्रेमिलिन ने क्या कहा?
विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि विमान के जीपीएस सिस्टम इलेक्ट्रॉनिंग जैमिंग से प्रभावित हुए थे और यह रूसी एयर डिफेंस मिसाइल के विस्फोटों के छर्रों से क्षतिग्रस्त हो गया था। क्रेमलिन ने शनिवार को जारी बयान में कहा, ‘अजरबैजानी यात्री अपने शेड्यूर के अनुसार यात्रा कर रहा था, उसने बार-बार ग्रोज्नी हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की। उस समय ग्रोज्नी, मोजदोक और व्लादिकाव्काज पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया जा रहा था। रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को विफल कर दिया।’

अजरबैजान के राष्ट्रपति से पुतिन की माफी
हालांकि, क्रेमलिन ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि उसके एयर डिफेंस ने विमान को निशाना बनाया या नहीं, लेकिन पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलियेव से माफी मांगी है। क्रेमिलन ने बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी हवाई क्षेत्र में हुई दुखद घटना के लिए माफी मांगी और एक बार फिर पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी और सच्ची संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...