7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश के अंदर आतंकी प्लान में जुटा पाकिस्तान, कार्गो शिप में भेजा...

बांग्लादेश के अंदर आतंकी प्लान में जुटा पाकिस्तान, कार्गो शिप में भेजा विस्फोटक, सीक्रेट तरीके से पहुंचा देश के अंदर

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में पाकिस्तान ने अपनी आतंकी फैक्ट्री की योजना पर काम शुरू कर दिया है। पाकिस्तान से इसी 21 दिसम्बर को बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचे एक कार्गो जहाज में दो कंटेनरों में खतरनाक विस्फोटक पाए गए हैं, जो बड़ा नुकसान करने की क्षमता रखते हैं। बीडी डाइजेस्ट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इस रिपोर्ट को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

बंदरगाह के एक अधिकारी बीडी डाइजेस्ट के साथ कंटेनरों की तस्वीरें और विवरण साझा किए, जिसमें एक कंटेनर पर लाल घेरे के अंदर विस्फोटक लिखा हुआ था। एक खुफिया स्रोत ने पुष्टि की कि नौसेना के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान खोज के बाद एक घंटे के लिए कंटेनरों को रोक लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया।

रोकने के बाद छोड़ी गई डिलीवरी
विस्फोटक की जानकारी मिलने के बाद डिलीवरी रोकने का प्रारंभिक आदेश जारी किया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद एक घंटे के भीतर माल को छोड़ दिया गया। सूत्रों ने कहा कि कंटेनर पाकिस्तान और यूएई के रास्ते चटगांव पहुंचे थे। डिब्बों पर छपी जानकारी से पता चलता है कि वे कंबोडिया मूल के थे। हालांकि, निर्माता के बारे में अभी भी जानकारी नहीं हैं।

सीक्रेट तरीके से उतारा गया विस्फोटक
रिपोर्ट में कहा गया है कि नौसेना के अधिकारियों ने मामले पर सख्त गोपनीयता बरती और मीडिया कवरेज को रोक दिया। विस्फोटकों को उतारने के बाद अधिकारी बिना कोई स्पष्टीकरण दिए साइट से चले गए। बंदरगाह के सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक सामग्री के आयात के लिए आमतौर पर सख्त प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता होती है। इन्हें हाई सिक्योरिटी के तहत उतारा जाता है। हालांकि, इस मामले में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और माल को जल्दबाजी में छोड़ दिया गया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...