5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल5 गेंदबाज जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर झटके 200 टेस्ट विकेट, एक...

5 गेंदबाज जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर झटके 200 टेस्ट विकेट, एक भी स्पिनर का नाम नहीं

Published on

मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे किए। 2018 में बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने 44वें टेस्ट में बुमराह ने 200 विकेट पूरे किए। ट्रेविस हेड का विकेट उनका टेस्ट में 200वां विकेट था। जसप्रीत बुमराह ने 8484 गेंदों पर अपने 200 विकेट पूरे किए। हम आपको टेस्ट में सबसे कम गेंद पर 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

वकार यूनिस- 7725 बॉल
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस टेस्ट में सबसे कम गेंद पर 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वकार ने सचिन तेंदुलकर के साथ 1989 में टेस्ट डेब्यू किया था। 1995 में उन्होंने 200वां विकेट लिया और यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।

डेल स्टेन- 7848 बॉल
डेल स्टेन टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। वह कई सालों तक रैंकिंग में पहले नंबर पर थे। स्टेन ने 7848 गेंदों पर टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे। 2019 में स्टेन ने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

कगिसो रबाडा- 8154 बॉल
एक्टिव गेंदबाजों में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा के नाम सबसे कम गेंद में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। रबाडा की घरेलू परिस्थिति तेज गेंदबाजों को काफी मदद करती है। यही वजह है कि इस लिस्ट में उनका नाम होना चौंकाने वाला नहीं है।

जसप्रीत बुमराह- 8484 बॉल
जसप्रीत बुमराह सबसे कम गेंद पर 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। अपने करियर की 8484वीं गेंद पर बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट किया। 31 साल के बुमराह ने 2018 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था।

मैल्कम मार्शल- 9234 बॉल
क्रिकेट इतिहास के सबसे खुंखार गेंदबाज की बात आती है तो सबसे पहले मैल्कम मार्शल याद आते हैं। 80 के दशक में बल्लेबाजों में उनके नाम का खौफ हुआ करता था। तब बल्लेबाज कम रिस्क लिया करते थे लेकिन इसके बाद भी मार्शल ने 9234 गेंद पर 200 विकेट पूरे कर लिए थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...