7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआधी फ्लाइट बनी राख, आधी के टुकड़े-टुकड़े... कोरिया प्लेन क्रैश की PHOTOS...

आधी फ्लाइट बनी राख, आधी के टुकड़े-टुकड़े… कोरिया प्लेन क्रैश की PHOTOS जिसमें गईं 179 जानें

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण कोरिया में रविवार को जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराय, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई. इस हादसे में 179 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 181 लोग सवाल थे. योनहाप न्यूज एजेंसी ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के हवाले से बताया कि विमान में दो लोग जीवित बचे हैं, जबकि अन्य लोगों की मौत हो गई है.

यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर की उड़ान 2216 देश के दक्षिण-पश्चिम में मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रही थी. प्लेन पहले लैंडिंग प्रयास में सफल न होने के बाद क्रैश लैंडिंग यानी बैली लैंडिंग का प्रयास कर रहा था. ये भी सफल नहीं हो पाई और रनवे खत्म होने से पहले स्पीड कम नहीं हुई और प्लेन आगे बाउंड्री से टकरा गया.

इसके बाद प्लेन में आग लग गई और बताया जा रहा है कि इससे प्लेन में बैठे करीब सभी यात्रियों की मौत हो गई है. ये हादसा लैंडिंग गियर में गड़बड़ी की वजह से हुआ है.सामने आए वीडियो में भी देखा जा सकता है कि प्लेन पहले रनवे घसीटकर आगे बढ़ रहा होता है और आगे बाउंड्री से टकरा जाता है. इसके बाद प्लेन में आग लग जाती है और प्लेन के टुकड़े हो जाते हैं.

बताया जा रहा है कि लैंडिंग गियर में खराबी, पक्षियों के झुंड से टकराने जैसे कारणों की वजह से सेफ लैंडिंग नहीं हो पाई. इसके बाद बैली लेंडिंग ना हो पाने से ये दिक्कत हुई. बता दें कि लैंडिंग गियर वो सिस्टम होता है, जिससे जरिए प्लेन का लैंड करवाया जाता है. ये पूरा सिस्टम होता है, जिसमें प्लेन के टायर आदि शामिल होते हैं. लैंडिंग के वक्त ये काम करते हैं और प्लेन रनवे पर उतारते हैं. कई बार लैंडिंग के वक्त पक्षियों के टकराने से इस सिस्टम में गड़बड़ी आ जाती है, जिससे टायर के खुलने या लैंडिंग में दिक्कत आती है. कोरिया एक्सीडेंट में ऐसा ही हुआ.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...