5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलये तो विराट कोहली का अपमान है... गाली-गलौज पर उतरी ऑस्ट्रेलियन मीडिया,...

ये तो विराट कोहली का अपमान है… गाली-गलौज पर उतरी ऑस्ट्रेलियन मीडिया, अब तो हद पार हो गई

Published on

मेलबर्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें अपने खेल-खेल के साथ नोकझोंक के लिए भी सुर्खियों में है। खास तौर से विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम ले रहा है। मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन विराट और कोंस्टस के बीच कंधे की टक्कर हुई थी। इसे लेकर विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया था। मैदान पर तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन ऑस्ट्रेलियन मीडिया में माहौल अभी भी गर्म है।

खास तौर से विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलियन मीडिया हद से ज्यादा गिर गई है। सिडनी टाइम्स मैगजीन ने तो सारी हदों को पार कर विराट के लिए ऐसा शब्द का प्रयोग किया जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। सिडनी टाइम्स ने सैम कोंस्टस की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘विराट आई एम योर फादर’, सिडनी टाइम्स की इस हरकत के बाद से उसकी खूब आलोचना हो रही है।

सिडनी टाइम्स ने ही विराट को कहा था किंग
बता दें कि ये वही सिडनी टाइम्स है जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे तो उन्हें किंग शब्द से संबोधित किया था। टीम इंडिया के इस दिग्गज के लिए तारीफों के पुल बांधे थे, लेकिन सैम कोंस्टस के साथ हुए विवाद के बाद अब सिडनी टाइम्स विराट को सबसे बड़ा विलेन बता रहे हैं। यह पूरी तरह से इस मैगजीन के दोहरे चरित्र को दिखाती। इससे भी बड़ी बात यह है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के लिए इस पत्रिका ने अपनी मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखा।

वहीं बात करें मुकाबले की तो मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने नीतीश रेड्डी की शतकीय पारी की मदद से 369 रन बनाए थे। वहीं खेल के चौथे दिन मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बना ली है। ऐसे में उसके पास 333 रनों की बढ़त हो गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...