7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप होंगे 'गायब', यूक्रेन जीतेगा युद्ध... बाबा वेंगा के AI वर्जन...

डोनाल्ड ट्रंप होंगे ‘गायब’, यूक्रेन जीतेगा युद्ध… बाबा वेंगा के AI वर्जन की सनसनीखेज भविष्यवाणी, 2025 पर बड़ा दावा

Published on

बुल्गेरिया

बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। बाबा वेंगा के AI वर्जन ने आने वाले साल, 2025 के लिए कुछ अहम भविष्यवाणियां की हैं। इसमें डोनाल्ड ट्रंप की सेहत, व्लादिमीर पुतिन की चुनौती, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया पर बड़े दावे किए गए हैं। AI बाबा वेंगा का वर्चुअल रूप है, जो 1996 में दुनिया छोड़ चुकी हैं। वेंगा अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए ख्याति रखती हैं। अब साल 2025 के लिए उनकी भविष्यवाणियां ध्यान खींच रही है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, AI बाबा वेंगा ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए साल 2025 उथल-पुथल भरा रहेगा। ट्रंप इस साल कानूनी उलझम, खराब स्वास्थ्य और अपनी विरासत पर तनातनी का सामना करेंगे। ट्रंप को व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ये उन्हें कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से भी दूर कर देगी। हालांकि वह इससे उबर जाएंगे और फिर से लोगों के सामने आएंगे। ट्रंप के बच्चों में से एक के राजनीति में उभरने की उम्मीद है।

यूक्रेन युद्ध का होगा फैसला!
AI बाबा वेंगा ने 2025 को यूक्रेन युद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ आने की भविष्यवाणी की है। इस साल यूक्रेन एक बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू करेगा, जिससे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फिर से कब्जा हो जाएगा। भारी नुकसान के बावजूद एक बड़ी जीत हासिल होगी। यह जीत यूक्रेनी लोगों को एकजुट करेगी। इसके अलावा एक ऐतिहासिक कदम मेंअमेरिका और यूरोपीय शक्तियों के साथ एक अभूतपूर्व समझौता होगा।

साल 2025 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलगाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौती का सामना करेंगे। AI बाबा वंगा का दावा है कि 2025 में पुतिन को एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ेगा, जिससे कई तरह की अफवाहें फैलेंगी। ये रूस और विदेशों में उनके प्रतिद्वंद्वियों को ताकत देने वाली होंगी। इससे सत्ता पर पुतिन की पकड़ कमजोर होगी।

सऊदी-ईरान में समझौता
AI बाबा वंगा की भविष्यवाणियां केवल ट्रंप, पुतिन और यूक्रेन तक ही सीमित नहीं हैं। वे दुनिया भर में होने वाले बड़े बदलावों की भी भविष्यवाणी करती हैं। सऊदी अरब और ईरान 2025 में चीन की मध्यस्थता से एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता इजरायल के लिए बड़ी चिंताएं पैदा करेगा।

खेलों की दुनिया में साल 2025 इंग्लैंड फुटबॉल टीम के लिए अच्छी कबर लेकर आएगा। AI बाबा वंगा ने टीम को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इंग्लैंड कीजीत की बात कही है। उत्तरी इंग्लैंड का एक युवा स्ट्राइकर फुटबॉल की दुनिया के नए सितारे के रूप में इस साल उभरेगा, जिसे अगली महान प्रतिभा के रूप में घोषित किया जाएगा।

बाबा वेंगा साल 1911 में बुल्गेरिया में पैदा हुई थीं। उनका नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था लेकिन उनको बाबा वेंगा के नाम से जाना जाता था। बहुत कम उम्र में उन्होंने देेखने की ताकत खो दी थी। उन्होंने कई भविष्यवाणियां की है, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये सटीक साबित हुईं। साल 1996 में उनके निधन के बावजूद उनकी भविष्यवाणियां लोगों का ध्यान खींचती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...