7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान ने पाकिस्तान की चौकियों पर किया हमला, एक पाकिस्तानी सैनिक की...

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की चौकियों पर किया हमला, एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत, एयर स्ट्राइक का बदला ले रहा तालिबान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर अफगान तालिबान बलों की ओर से की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना पाकिस्तान की ओर से प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के कुछ दिन बाद हुई। रक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि अफगान सैनिकों ने शनिवार सुबह ‘अपर कुर्रम’ जिले में कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

सूत्रों ने बताया कि अफगान सैनिकों ने घोजगढ़ी, माथा संगर, कोट राघा और तारी मेंगल इलाकों में स्थित सीमा चौकियों पर हल्के व भारी हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे दूसरी तरफ भी काफी नुकसान हुआ और गोलीबारी में अफगान सेना के सात से आठ जवान मारे गए। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में पाकिस्तान ‘फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी’ का एक जवान मारा गया और 11 अन्य जवान घायल हो गए।

तालिबान ने की घुसपैठ की कोशिश
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसके बलों ने पिछले हफ्ते देश पर हुए घातक हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान के अंदर कई स्थानों पर हमला किया। पाकिस्तान ने गत मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्वी पाक्तिका प्रांत में एक प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट करने और विद्रोहियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई लोग मारे गए जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।

तालिबान के रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट की गई टिप्पणियों में कहा गया कि उसकी सेनाओं ने पाकिस्तान के उन स्थानों को निशाना बनाया, जिन्हें अफगानिस्तान पर हमलों की योजना और समन्वय से जुड़े तत्वों एवं उनके समर्थकों के लिए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजामी ने हमलों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। यह भी नहीं बताया गया कि हमलों को कैसे अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि दोनों तरफ से कोई हताहत हुआ है या नहीं।

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...