11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यनया साल मनाना हराम, जो भी मुसलमान मनाएगा वो शरीयत की नजर...

नया साल मनाना हराम, जो भी मुसलमान मनाएगा वो शरीयत की नजर में मुजरिम है… बरेली के मौलाना का फतवा

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली के मौलाना ने नए साल को लेकर फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए नया साल मनाना हराम है और गुनाह है। ये इसाइयों का धार्मिक त्योहार है, जिसे मुसलमानों को नहीं मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैर-मजहबी प्रथाओं को मानना मुसलमानों के लिए सख्त नाजायज है। ऐसे में मुसलमानों खासतौर पर नए लड़के-लड़कियों को नए साल का जश्न मनाने से बचना चाहिए। मौलाना ने कहा कि मुसलमान के लिए नए साल का जश्न मनाना फख्र की बात नहीं है।

बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने नए साल के जश्न पर कहा, ‘चश्मे-दरफ्ता बरेली शरीफ ने नए साल के जश्न को लेकर एक फ़तवा जारी किया गया है। नए साल पर जो नौजवान युवा और युवती जश्न मनाते हैं, इस फतवे में उन्हें हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न मनाना फख्र की बात नहीं है और न ही ये जश्न मनाया जाना चाहिए और इसकी मुबारकबाद दी जानी चाहिए।’

मौलाना ने कहा, ‘क्योंकि नए साल से ईसाईयों का नया साल यानी अंग्रेजी साल शुरू होता है। यह इसाइयों को मजहबी प्रोग्राम है। ऐसे में किसी भी गैर-मज़हबी प्रथाओं को मनाना मुसलमानों के लिए सख्त नाजायज है।’ उन्होंने कहा कि नए लड़के और लड़कियों को ये हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न न मनाएं। मुसलमानों को नए साल का जश्न मनाने से बचना चाहिए। ये शरीयत की रोशनी में नाजायज है। जो लोग मनाते हैं वो गुनहगार होंगे।

मौलाना ने कहा, ‘नए साल के जश्न में नाच गाना और शोर शराबा करना और हुड़दंग मचाना, शराब पीना, जुआ खेलना ये तमाम काम शरीयत-ए-इस्लामिया में नाजायज और हराम करार दिए हैं। जो भी मुसलमान इस तरह के काम करता हुआ पाया जाएगा या किसी तरह से उसका इसमें अमल-दखल होगा तो गोया कि वो शरीयत की रोशनी में मुजरिम है और शरीयत के खिलाफ काम कर रहा है। ये सख्त गुनाह है और नाजायज है।’ उन्होंने हिदायत दी कि मुसलमानों को चाहिए कि वो नया साल मनाने से बचें।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...