11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपूर्व मंत्री बोले- मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी जहां कहते थे मैं...

पूर्व मंत्री बोले- मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी जहां कहते थे मैं साइन कर देता था, 2000 करोड़ के घोटाले में हुआ एक्शन

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी की टीम ने शनिवार को पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर में छापेमारी की। ईडी रेड के बाद रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं अनपढ़ आदमी हूं। अधिकारी जहां कहते खे मैं साइन कर देता था। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला कांग्रेस की सरकार के समय सामने आया था। उस समय कवासी लखमा आबकारी विभाग के मंत्री थे। वहीं, भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री थे। बता दें कि ईडी की दावा है कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला 2000 करोड़ से ज्यादा का है। इस मामले में कई अधिकारी जेल में भी हैं।

लखमा ने कहा- मैं अनपढ़ आदमी हूं
रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कवासी लखमा ने कहा- शराब घोटाला हुआ है या नहीं मुझे पता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अनपढ़ आदमी हूं। त्रिपाठी जिस फाइल में साइन करने को कहता था मैं कर देता था। कई बार मेरी ओएसडी पढ़ता था कि फाइल में क्या लिखा है। कवासी लखमा ने कहा कि ईडी ने शराब घोटाले को लेकर सवाल किए हैं। मैं अनपढ़ आदमी हूं। अधिकारी एपी त्रिपाठी मास्टर माइंड है।

मंत्री बनने के बाद नहीं खरीदी जमीन
उन्होंने कहा कि कितने करोड़ का घोटाला हुआ मुझको नहीं मालूम। मुझे तो एक रुपए नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मेरे पास चार एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं है। वो भी बाप-दादा के समय की है। मंत्री बनने के बाद हमने कोई जमीन नहीं ली है।

बदले की भावना से हुई कार्रवाई
कवासी लखमा ने कहा- नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने और मुझे बदनाम करने के लिए ED ने कार्रवाई की है। मुझे संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। मैंने समय मांगा है। पूरी जानकारी उन्हें दूंगा।

बीजेपी ने किया पलटवार
कवासी लखमा के बयान पर डेप्युटी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। साव ने कहा- पूरा देश और दुनिया जानती है। शराब घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही है। जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता जिस समय शराब घोटाले हुआ उस समय वे आबकारी विभाग के मंत्री थे। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीति का हिस्सा नहीं है। यह जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है। एक बात स्पष्ट है मंत्री के रूप में जिम्मेदारी से काम का निर्वहन करना होता है। यह बात पूरी तरह से निराधार है किसी राजनीति कारणों से कार्रवाई हुई है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...