7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया अपनी राजधानी को डूबने से बचाने के लिए बनाएगा विशाल समुद्री...

इंडोनेशिया अपनी राजधानी को डूबने से बचाने के लिए बनाएगा विशाल समुद्री दीवार, अगले 25 साल में होगी तैयार

Published on

जकार्ता

दुनिया के कई ऐसे शहर हैं, जो धीरे-धीरे डूब रहे हैं। इनमें वेनिस, रॉटरडैम, बैंकॉक से न्यूयॉर्क तक के नाम हैं लेकिन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता सबसे तेजी से डूब रही है। इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी को समुद्र में डूबने से बचाने के लिए एक विशाल दीवार बनाने का फैसला लिया है। यह दीवार 74 मील से ज्यादा लंबी होगी। इस दीवार के अगले 25 साल यानी 2050 तक तैयार हो जाने की उम्मीद है। इस परियोजना में 10 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।

जकार्ता में भूजल के दोहन और शहरी विकास के कारण हर साल 25 सेमी जमीन धंस रही है। वहीं बढ़ता समुद्र स्तर इस समस्या को दोगुना कर रहा है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है, जिसमें 17,000 से अधिक द्वीप हैं। जकार्ता भी जावा द्वीप पर बसा है। ऐसे में इन द्वीपों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए इंडोनेशियाई सरकार ने एक विशाल समुद्री दीवार बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।

‘दीवार बनाना जरूरी है’
इंडोनेशियाई सरकार की ओर से कहा गया है कि जमीन को धंसने से रोकने और समुद्र को बाढ़ से बचाने के लिए विशाल समुद्री दीवार जरूरी है। मिनिस्टर हरतार्तो ने कहा है कि यह देश में अब तक की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक होगी। इस परियोजना के तहत 2030 तक 74.5 मील लंबा तटीय और नदी तटबंध बनाया जाएगा। 2040 तक जकार्ता के पश्चिम और पूर्व में एक समुद्री दीवार बनाई जाएगी। आखिरी फेज में 2050 तक जलाशय के साथ समुद्री दीवार को बंद कर दिया जाएगा।

हरतार्तो ने परियोजना की भारी लागत को चुनौती माना है लेकिन इसे देश की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हर साल भारी नुकसान हो रहा है। जकार्ता में जमीन के धंसने और समुद्र के स्तर में वृद्धि के साथ यह आंकड़ा ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में इससे निपटने के लिए दीवार बनाने का प्रोजेक्ट लाया गया है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि सरकार जब तक भूजल दोहन को रोकने के लिए कदम नहीं उठाएगी, समस्या का समाधान नहीं होगा।

इंडोनेशिया की सरकार अपनी राजधानी को जकार्ता से नुसंतारा स्थानांतरित करने पर भी विचार कर रही है। सरकार को लगता है कि जकार्ता जिस गति से डूब रह है, उससे वहां राजधानी का रखा जाना संभव नहीं है। ऐसे में नुसंतारा में नई राजधानी होगी। नुसंतारा में इमारतों का निर्माण भी काफी तेजी से चल रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...