12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखुली खिड़की, खाली घर और 104 करोड़ के गहने... एक गलती से...

खुली खिड़की, खाली घर और 104 करोड़ के गहने… एक गलती से कैसे सबकुछ लुटा बैठी सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर

Published on

नई दिल्ली

7 दिसंबर 2024 की शाम 5 से 5:30 बजे के बीच का वक्त रहा होगा। घर के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक काला साया घर की दूसरी मंजिल पर बनी खिड़की से अंदर दाखिल हुआ और घर में रखे गहने चुराकर फरार हो गया। सुबह घर के लोग लौटे तो इस चोरी का पता चला और हड़कंप मच गया। घर से लाख-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 104 करोड़ रुपये के हीरों के गहने चुराए गए थे। ये चोरी देश के इतिहास की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है।

चौंकिए मत, क्योंकि चोरी की इस वारदात ने पूरे ब्रिटेन को हिलाकर रख दिया है। लंदन के प्राइमरोज हिल में एक आलीशान घर से 10.4 मिलियन पाउंड (लगभग 104 करोड़ रुपये) के हीरों के गहनों की चोरी हो गई है। इस घर में रहने वाली एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आर्ट कलेक्टर शफीरा हुआंग भी इस चोरी का शिकार हुई हैं।

शफीरा हुआंग अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आलीशान जिंदगी और महंगे सामानों की तस्वीरें शेयर करती हैं। उनके 13,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। चोरी हुए कुछ गहनों की तस्वीरें उन्होंने इस वारदात से पहले सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। जिस वक्त ये चोरी हुई, घर में कोई भी नहीं था। गहनों के अलावा घर से 1 लाख 50 हजार पाउंड के मगरमच्छ की खाल से बने हेमीज हैंडबैग और 15 हजार पाउंड कैश भी चोरी हुए हैं।

अकेले चोर ने ही कर डाली इतनी बड़ी चोरी
पुलिस ने इस चोर की तलाश शुरू कर दी है और आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि चोर ने पहले से ही रेकी की होगी और उसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी। हालांकि, पुलिस अभी भी इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या यह चोरी प्लान बनाकर की गई थी या फिर मौके का फायदा उठाकर की गई।

पुलिस ने चोर की तस्वीर जारी की है। गोरे रंग के इस चोर की उम्र 20 से 30 साल के बीच है और उसका शरीर मध्यम कद-काठी का है। चोरी के दौरान उसने गहरे रंग का हूडी, कार्गो पैंट और ग्रे बेसबॉल कैप पहनी हुई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि चोरी के दौरान उसने अपना चेहरा ढंका हुआ था और उसके पास एक हथियार भी था। पुलिस का मानना है कि चोर अकेला था और उसने अकेले ही इस पूरी चोरी को अंजाम दिया।

चोर को पकड़वाया, तो मिलेगी बेशुमार दौलत
शफीरा हुआंग और उनके परिवार ने चोर को पकड़वाने में मदद करने वाले को 5 लाख पाउंड का इनाम देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने बरामद हुए सामान के 10 फीसदी हिस्से को भी इनाम के तौर पर देने का वादा किया है। ये रकम 1 मिलियन पाउंड से ज्यादा हो सकती है। पुलिस ने चोरी हुए गहनों की तस्वीरें भी जारी की हैं ताकि लोगों को उन्हें पहचानने में मदद मिल सके।

पुलिस का कहना है कि चोर पूरी तरह से बेखौफ था और वह हथियार के साथ घर में घुसा। जिन गहनों की चोरी की गई है, उनमें ज्यादातर अनोखे डिजाइन में बने हुए थे, इसलिए उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने भी इस घटना के बारे में कुछ देखा है या चोरी हुए गहनों के बारे में कोई जानकारी है, तो वह पुलिस से संपर्क करे।

ये है चोरी हुए गहने की पूरी लिस्ट
चोरी हुए गहनों में एक 10.73 कैरेट की हीरे की अंगूठी, दो डी बियर्स बटरफ्लाई डायमंड रिंग्स, एक 3.03 कैरेट की हर्मीस रिंग, एक एक्वामरीन रिंग, एक ‘निलोटीक्यूड लुमियर’ हार, एक वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स क्लिप, एक ‘फ्लेर डेस मेर्स’ रिंग, एक डायमंड, नीलम और प्लेटिनम हार और ब्रेसलेट सेट, एक सोने, हीरे और नीलम का हार, क्रोम हार्ट्स सोने के कंगन, चोपर्ड हीरे के झुमके और गुलाबी कैथरीन वांग नीलम के झुमके शामिल हैं।

यह ब्रिटेन के इतिहास की सबसे बड़ी गहनों की चोरी में से एक है। इससे पहले दिसंबर 2019 में तमारा एक्लेस्टोन के घर से 25 मिलियन पाउंड के गहने चोरी हुए थे। अप्रैल 2015 में, लंदन के हैटन गार्डन में एक सेफ डिपॉजिट सेंटर से 14 मिलियन पाउंड से ज्यादा के गहने और नकदी की चोरी की गई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...