12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यफाइनल रिहर्सल के दौरन हवा में उलझे नेवी कमांडो के पैराशूट, आपसी-सूझबूझ...

फाइनल रिहर्सल के दौरन हवा में उलझे नेवी कमांडो के पैराशूट, आपसी-सूझबूझ ने बचाई दोनों की जान-वीडियो

Published on

अमरावती/विशाखापट्टनम

आंध्रप्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम के समुद्र तट पर नौसेना के दो अफसरों ने अजब कारनामा किया। पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल डेमोस्ट्रेशन रिहर्सल के दौरान हवा में पैराशूट के उलझने के बाद दोनों ने ऐसा ट्रिक आजमाया कि उनकी जान बच गई। जब यह हादसा हुआ, तब वहां कई लोग मौजूद थे।

पानी में गिरते ही किया रेस्क्यू
4 जनवरी को विशाखापट्टनम के रामकृष्ण बीच पर नौसेना का ऑपरेशनल डेमोस्ट्रेशन होगा। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्राबाबू नायडू इसके चीफ गेस्ट होंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान करेंगे। गुरुवार को इस कार्यक्रम के लिए रिहर्सल किया जा रहा था। नौसेना के दो अधिकारी पैराशूट से लैंडिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैंडिग से पहले ऊंचाई में दोनों पैराशूट आपस में उलझ गए। अगर वह सीधे गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आपस में उलझे दोनों अफसर ने ऐसा किया वे हवा में गोल-गोल घूमते रहे। गनीमत यह रही कि दोनों समुद्र के किनारे ही गहरे पानी गिरे, जिन्हें नौसेना के नाव से बचा लिया गया।

नौसेना ने जारी किया बयान
नौसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, रामकृष्ण समुद्र तट पर यह प्रदर्शन आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने और राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट तत्परता और पूर्वी नौसेना कमान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस प्रदर्शन में भारतीय नौसेना अपने अत्याधुनिक क्षमता का प्रदर्शन करेगी, जिसमें युद्धपोतों, पनडुब्बियों, विमानों, नौसेना बैंड और मरीन कमांडो (MARCOS) को शामिल किया जाएगा। यह प्रदर्शन काफी रोमांचक होगा।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...