21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिजब केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शख्स ने शर्ट उठाकर दिखाई अपनी...

जब केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शख्स ने शर्ट उठाकर दिखाई अपनी बीमारी, फिर…

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि पीएम के पास ऐसी कोई बात नहीं थी करने के लिए, इसलिए उन्होंने सिर्फ ‘गालियां’ दी. अगर वो काम कर रखे होते तो वो स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की बात करते. इसी बीच एक शख्स उठकर आया और दावा करने लगा कि दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज नहीं हुआ. अरविंद केजरीवाल ने उन्हें कहा कि आप मेरे भाई हो और आपका इलाज मैं करवाउंगा.

अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी योजनाओं पर बात कर रहे थे, जब उन्होंने कहा कि हम तेरी योजना-मेरी योजना नहीं करते. मसलन, केंद्र सरकार ने कथित मुफ्त इलाज देने के लिए आयुष्मान योजना लॉन्च की थी, जिसे केंद्र का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू नहीं होने दिया.

आयुष्मान योजना पर क्या बोले केजरीवाल?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक आयुष्मान भारत की बात करें तो इसमें कहा गया है कि जिसके पास कार है, स्कूटर है, पक्का मकान है, टीवी-फ्रिज है उसे अस्पताल की सेवाएं नहीं मिलेंगी, तो इसमें बचा कौन? किसका इलाज होगा. केजरीवाल ने आगे कहा कि वहीं हमारी योजना कहती है कि जिसके पास स्कूटर है, कार है, पक्का मकान है सभी का इलाज फ्रीम में होगा.

जब उठ खड़ा हुआ शख्स और इलाज नहीं मिलने का किया दावा
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि अब बताओ की हमारी योजना अच्छी या उनकी (केंद्र की) योजना अच्छी? इतने में एक शख्स उठ खड़ा हुआ और कहने लगा कि दिल्ली के अस्पताल में उन्हें इलाज नहीं मिला. केजरीवाल ने उन्हें बैठने के लिए कहा और बोले कि आप मेरे भाई हो, और आपका इलाज मैं करवाउंगा. उन्होंने वहां मौजूद अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनका नाम-नंबर लिख लें, और कहा, “भाई साहब मैं आपका पूरा इलाज करवाउंगा, बेस्ट से बेस्ट इलाज करवाउंगा और पूरा इलाज करवाउंगा.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...