17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभेल न्यूज़दो दिन और चलेगा भोजपाल महोत्सव मेला, पांच को रंगारंग प्रस्तुति के...

दो दिन और चलेगा भोजपाल महोत्सव मेला, पांच को रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन

Published on

– ‘राम सिया राम, शिव कैलाश के स्वामी की सुमधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला दो दिन और चलेगा। पांच जनवरी को मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और रंग विरंगे गुब्बारे छोड़कर समापन किया जाएगा। शुक्रवार को मेला के सांस्कृतिक मंच पर मेलोमैनियाक ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी गई। ग्रुप के गायक कलाकारों ने ‘राम सिया राम, शिव कैलाश के स्वामी की सुमधुर भजनों के साथ बॉलीवुड के नए-पुराने गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या ें शहरवासी परिवार सहित मेला देखने पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह शहरवासियों को प्यार और आशीर्वाद है, जो भरपूर मिल रहा है। भोजपाल महोत्सव मेला शहरवासियों को जोडऩे और एक दूसरे से मेल-मिलाप कराने का काम कर रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि मेला 5 जनवरी तक चलेगा। इससे शहरवासियों को 2 दिन और घूमने फिरने, खरीदारी व मनोरंजन करने का मौका मिलेगा।

द ग्रेट जैमिनी सर्कस
मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...

बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: ‘इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने अपनी...