25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'शीशमहल' को जनता दर्शन के लिए खोला जाए... BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा...

‘शीशमहल’ को जनता दर्शन के लिए खोला जाए… BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की दिल्ली CM आतिशी को चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में चुनावी हलचल तेज है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर तीखे तीर छोड़ रही हैं। इस बीचनई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से बनवाए गए ‘शीशमहल’ को जनता दर्शन के लिए खोलने का अनुरोध किया है।

भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिन्हें (अरविंद केजरीवाल) लगातार तीन बार अपना विधायक चुना और विधानसभा भेजा, वो इस भवन (शीशमहल) को देखने की प्रबल इच्छा रखती है। जनता इसे देखकर यह समझना चाहती है कि जिस स्थान पर उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ने अपने कार्यकाल का समय बिताया, वह कैसा है।

चिट्ठी में क्या-क्या लिखा?
प्रवेश वर्मा ने सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखकर कहा, ‘मुख्यमंत्री जी, यह आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में सरकारी आवास को विशेष रूप से सुसज्जित और भव्य रूप दिया गया था। इसे आम जनमानस में ‘शीशमहल’ के नाम से जाना जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता, जिन्होंने लगातार तीन बार केजरीवाल को अपना विधायक चुना और विधानसभा भेजा, इस भवन को देखने की प्रबल इच्छा रखती है। यह भवन अब केवल एक निवास स्थान नहीं, बल्कि दिल्ली के शासन और प्रशासन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन चुका है। जनता इसे देखकर यह समझना चाहती है कि जिस स्थान पर उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ने अपने कार्यकाल का समय बिताया, वह कैसा है।’

‘जनता दर्शन के लिए खोला जाए’
प्रवेश वर्मा ने सीएम आतिशी ने निवेदन करते हुए आगे कहा, ‘इस ‘शीशमहल’ को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ‘जनता दर्शन’ के लिए खोला जाए, ताकि दिल्ली की जनता इसे नजदीक से देख सके। यह न केवल जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा, बल्कि सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता और विश्वास को भी मजबूत करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगी और शीघ्र निर्णय लेंगी।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...