11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedपेप्‍सी और कोका-कोला के लिए जैसे फ्रिज, कंपनियों के लिए वैसे ही...

पेप्‍सी और कोका-कोला के लिए जैसे फ्रिज, कंपनियों के लिए वैसे ही एआई… विजय केडिया ने दिया दिलचस्प उदाहरण

Published on

नई दिल्‍ली:

दिग्‍गज शेयर बाजार एक्‍सपर्ट और निवेशक विजय केडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति पर अपने विचार साझा किए हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि जिस तरह रेफ्रिजरेटर के आविष्कार ने पेप्सी और कोका-कोला को ग्‍लोबल मार्केट पर राज करने में मदद की, उसी तरह AI यूजर्स को भी ऐसा करने में सक्षम बनाएगा। केडिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि सिर्फ डेवलपर्स ही नहीं। अलबत्ता, ऐसे आम लोग भी जो AI की ‘क्षमता’ का उपयोग करते हैं, इस तकनीकी क्रांति के असली लाभार्थी होंगे।

केडिया ने कहा कि हर कंपनी को एआई को अपनाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कंपनियों को अपना सॉफ्टवेयर बनाने की जरूरत नहीं है। कंपनियां अपने काम को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं। केडिया ने एक पुराना उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे रेफ्रिजरेटर के आविष्कार और इस्तेमाल ने पेप्सी और कोका-कोला जैसी वैश्विक पेय कंपनियों के विकास में मदद की। उन्होंने कहा कि आज के बाजार में कोई भी कंपनी पूरी दुनिया के लिए रेफ्रिजरेटर नहीं बनाती है। हर देश की अपनी कंपनियां हैं, लेकिन इस आविष्कार का सबसे बड़ा फायदा इन दो पेय कंपनियों – पेप्‍सी और कोका कोला को हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने केडिया की बातों से सहमति जताई।

हर कंपनी को अपना होगा यह बदलाव
विजय केडिया ने AI के बारे में अपनी राय रविवार को सोशल मीडिया पर बताई। उन्होंने कहा कि AI एक बड़ा बदलाव लाएगा। ठीक वैसे ही जैसे रेफ्रिजरेटर के आने से पेप्सी और कोका-कोला जैसी कंपनियों को फायदा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि AI का असली फायदा उन लोगों को मिलेगा जो इसका इस्तेमाल करना जानते हैं, न कि सिर्फ उन्हें जो इसे बनाते हैं। केडिया के मुताबिक, AI एक ऐसा टूल है जिसे हर कंपनी को अपनाना होगा। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि हर कंपनी को अपना AI सॉफ्टवेयर बनाना होगा। वे मौजूदा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके भी अपने काम को बेहतर बना सकती हैं।

पेप्सी और कोका-कोला के उदाहरण से समझाया
केडिया ने रेफ्रिजरेटर का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे इससे पेप्सी और कोका-कोला जैसी कंपनियों को दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि आज हर देश में रेफ्रिजरेटर बनाने वाली अलग-अलग कंपनियां हैं। लेकिन, सबसे ज्‍यादा फायदा पेप्सी और कोका-कोला को हुआ।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने केडिया की बातों का समर्थन किया। निलय चव्हाणे ने लिखा, ‘एक उपकरण बनाना और उसका सही इस्तेमाल करना दो अलग-अलग हुनर हैं। हमें इस अंतर को समझना होगा।’ राजतन नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘AI हर उस जगह इस्तेमाल होगा जहां सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है। जो इसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करेगा, वही आगे बढ़ेगा।’

केडिया ने X पर लिखा, ‘जिस तरह रेफ्रिजरेटर के आविष्कार ने पेप्सी और कोका-कोला को वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा बनाने में मदद की, उसी तरह AI यूजर्स को नई चीजें बनाने और नया करने में सक्षम बनाएगा। AI का असली फायदा उठाने वाले वो लोग होंगे जो इसकी क्षमता का इस्तेमाल करते हैं, न कि सिर्फ डेवलपर्स।’

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...