10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलखनऊ के VIP थाने में पुलिस पर रौब दिखाने वाले ये BJP...

लखनऊ के VIP थाने में पुलिस पर रौब दिखाने वाले ये BJP नेता कौन? ठेले वाले गुर्गों ने पत्रकार से की गुंडागर्दी

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 1090 चौराहे के पास चटोरी गली में बच्ची का बर्थडे मनाने पहुंचे पत्रकार के परिवार के साथ मामूली सी बात पर पहले तो गुंडागर्दी की गई। फिर पुलिस को बुलाने पर जब मामला थाने तक पहुंचा तो वहां गुर्गों ने अपने ‘बॉस’ को बुला लिया, जिसने खुद को सत्ताधारी बीजेपी का नेता और दर्जा प्राप्त मंत्री बताते हुए रौब जमाया। कथित नेता कमर में पिस्टल और अपने साथ सरकारी गनर लेकर पहुंचा था।

लखनऊ में एक मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकार अपने परिवार के साथ लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के चटोरी गली में बेटी का बर्थडे पार्टी मनाने गए थे। उनके साथ मां-बाप, पत्नी, बच्चे मौजूद थे। जानकारी के अनुसार खाना खाने के बाद वहां ऑनलाइन पेमेंट करते समय पत्रकार ने गलत राशि का भुगतान कर दिया। इसी रकम को वापस देने की बात ने तूल पकड़ लिया।

पत्रकार ने बताया कि वहां फूड स्टाल संचालकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दिया। पीड़ित पत्रकार ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। पीड़ित और आरोपी पक्ष को गौतमपल्ली थाने में ले जाया गया। आरोप है कि वहां सफेद ट्रैक सूट में पिस्टल लगाए एक शख्स पहुंच गया। सरकारी गनर के साथ पहुंचे शख्स ने खुद को भाजपा नेता और मंत्री करार दिया।

आरोपी पुलिसकर्मियों को हड़काता नजर आया और थाने के भीतर लाए गए हमलावरों को जबरन बाहर निकलवा लिया। सूचना पर पत्रकार के कुछ साथी और परिचित भी पहुंच गए। पत्रकारों ने पुलिस विभाग के टॉप लेवल अफसरों को फोन किया, जिसके बाद खुद एसीपी हजरतगंज मौके पर पहुंचे। वह कथित बीजेपी नेता के संग सख्त लहजे से पेश आए, जिसके बाद पीड़ित पत्रकार ने तहरीर दी और विधिक कार्यवाही शुरू हुई।

कौन है गनर वाले नेता?
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी की पहचान बीजेपी नेता मनोज सिंह के तौर पर हुई है, जो बलिया का रहने वाला है। वह पहले समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ा हुआ था और बैरिया सीट से टिकट भी मांग रहा था। 2022 में उसने भाजपा जॉइन कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह जैसे नेताओं के साथ की फोटो डाल रखी है।

यह घटना गौतमपल्ली थाने में हुई, यहां सीएम आवास से लेकर सपा मुखिया का आवास भी आता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मनोज सिंह को सरकारी सुरक्षा प्राप्त है और गनर साथ में चलते हैं। उसके खिलाफ फोटो एडिट करके एक उच्च अधिकारी संग तस्वीर डालने के मामले में भी केस दर्ज हो चुका है। उसके खिलाफ जालसाजी से जुड़े कुछ मामले भी सामने आए हैं। पुलिस शांति भंग में चालान करके मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...