10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP: भिखारी को दिल बैठी 6 बच्चों की मां, घर-परिवार छोड़ हुई...

UP: भिखारी को दिल बैठी 6 बच्चों की मां, घर-परिवार छोड़ हुई फरार, पति ने दर्ज कराई FIR

Published on

हरदोई ,

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 6 बच्चों की मां कथित तौर पर एक भिखारी के साथ भाग गई. महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर गई है. जिस भिखारी के साथ महिला भागी है वह उसके घर पर भीख मांगने आता था और हाथ देखकर भविष्य भी बताता था. इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया. महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी भिखारी के साथ फरार होने के साथ-साथ घर में रखे पैसे भी लेकर चली गई है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुट गई है.

पूरा मामला हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 36 साल की एक महिला को घर पर भीख मांगने आने वाले भिखारी से प्यार हो गया. आखिर में उसी के साथ फरार हो गई. महिला के भागने के बाद उसके पति ने पुलिस में केस दर्ज कराया और पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई. अब पुलिस भिखारी की तलाश में जुटी है.

पीड़ित पति राजू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 6 बच्चे हैं और उसकी पत्नी को भिखारी भगाकर ले गया है. पीड़ित ने बताया कि हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला नन्हे पंडित अक्सर उसके घर पर भीख मांगने आता था और हाथ वगैरह भी देख लेता था. पति के मुताबिक, उसकी पत्नी अक्सर भिखारी से बातें किया करती थी. 3 जनवरी को वह घर से सांडी बाजार में सब्जी और कपड़े खरीदने की बात कहकर निकली लेकिन फिर वापस नहीं आई.

बकौल राजू- पत्नी घर में रखे 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर भी गई है. ये रुपये भैंस और मिट्टी बेचकर जमा किए थे. नन्हे बहला-फुसलाकर पत्नी को अपने साथ ले गया है. उसकी पहले से नीयत खराब थी. पुलिस से गुजारिश है कि पत्नी को जल्द से जल्द खोजा जाए.

वहीं, इस पूरे मामले में हरपालपुर थाना के प्रभारी राजदेव मिश्रा ने बताया कि राजू नाम के व्यक्ति ने भिखारी के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. राजू ने कहा है कि पत्नी घर में रखे पैसे भी उठाकर ले गई है. फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है. जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पीड़ित पति राजू ने कहा कि नन्हे मेरी पत्नी को ले गया है. दोनों के मोबाइल नंबर बंद बता रहे हैं. घर से पैसा भी गायब है. कम से कम 1 लाख 60 हजार रुपये नगद थे. हमारे 6 बच्चे हैं. 20 साल पहले शादी हुई थी. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...