17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली बीजेपी चीफ सचदेवा का आरोप केजरीवाल सीएम आवास से टॉयलेट सीट...

दिल्ली बीजेपी चीफ सचदेवा का आरोप केजरीवाल सीएम आवास से टॉयलेट सीट तक ले गए, PWD की लिस्ट से गायब

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर है। बीजेपी ‘शीशमहल’ के मुद्दे को लेकर लगातार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है। मंगलवार को दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के घर का 3डी मॉडल दिखाते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल शीशमहल से गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट सीटो चुरा कर ले गए, वो पीडब्ल्यूडी की लिस्ट से गायब है।

‘करप्शन का म्यूजियम है शीशमहल’
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये म्यूजियम है करप्शन का जिसका नाम है शीश महल। यह अरविंद केजरीवाल ने अपनी अय्याशी के लिए बनाया है। यह एक प्लॉट में एक बंगला होता था। लेकिन इनका दिल नहीं भरा तो इन्होंने आसपास के तीन प्लॉट जहां कुछ जज और सीनियर आईएएस आईपीएस के मकान थे, वो सब तोड़ कर फिर उन चारों प्लॉट को बनाकर ये शानदार शीश महल बनाया है।

‘घर के आगे लगी गाड़ियों की कतार’
जो एक गाड़ी लेने की नहीं बात करते थे वहां गाड़ियों की कतार लगी हुई है, हां इसमें वो वैगनआर नहीं है ब्लू रंग की जिसमें अरविंद केजरीवाल घुमा करते थे। वो शायद इन्होंने बेच दी होगी। शीशमहल में नीचे एक मिनी बार बना हुआ है। अंदर एक वियतनाम से आया हुआ एक बहुत खूबसूरत पत्थर है जिसकी करोड़ों रुपये की कीमत है और अंदर जाकर देखेंगे तो लाखों रुपए के बड़े सुनहरे पर्दे लगे हुए हैं।

‘टॉयलेट सीट गायब’
उन्होंने आगे कहा, शीशमहल में महंगे-महंगे सोफा सेट हैं। इसमें 1000 लीटर 950 लीटर का एक फ्रिज है जिसकी कीमत 95 लाख रुपये है। इसमें लाखों रुपये के माइक्रोवेव ओवन है। 12 से 15 टॉयलेट है जिसमें गोल्ड प्लेटेड बेशवेसन और गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट सीट थी जो चोरी हो गई है। जब अरविंद केजरीवाल गए तो शायद ले गए होंगे। पीडब्लूडी की इन्वेंटरी में वो दिखाई नहीं दी कि वह बताया गया कि वहां से मिसिंग है। इसके साथ-साथ अंदर बड़े खूबसूरत बेडरूम्स है जिसमें बड़े आलीशान बिस्तर भी है, बड़े महंगे कालीन हैं। एक-एक कालीन की कीमत 5 लाख रुपये है।

सचदेवा ने आगे कहा, इस आलीशान घर में बॉश कंपनी के स्पीकर्स लगे हुए हैं। ये स्पीकर्स किचन, बाथरूम से लेकर ड्राइंग रूप में है। अंदर एक जिम भी है। यहां कटे हुए पेड़ के टुकड़े हैं, जो एक ही रात में 77 पेड़ जिसमें बरगद, नीम और पीपल के पेड़ से एक रात में कटवा दिए गए। हजारों पंछियों को वहां से बेघर कर दिया गया। ये करप्शन का म्यूजियम है ये अरविंद केजरीवाल का शीशमहल है, जो उन्होंने बनाया है दिल्ली की जनता की कमाई को लूटकर बनाया है।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...