11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और न दूंगा ...मंत्रिमंडल की बैठक...

मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और न दूंगा …मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे धनंजय मुंडे की दो टूक

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में बीड जिले में सरंपच संतोष देशमुख की हत्या के बाद जहां राज्य की राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने साफ किया है कि इस्तीफा नहीं देंगे। मुंबई मे महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुंडे से जब इस्तीफा देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे घिरे हुए हैं। आरोप है कि मुंडे के करीबी बाल्मीकि कराड ने देशमुख की हत्या करवाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार से मुंडे की मुलाकात के बाद इस्तीफे की अटकलें शुरू हुई थीं।

पवार-फडणवीस से मिले थे मुंडे
अजित पवार के विदेश से लौटने के बाद धनंजय मुंडे उनसे मिलने गए थे। दोनों के बीच में 45 मिनट की बातचीत हुए थी। मुंडे ने कहा कि विभाग की समीक्षा को लेकर वे अजित पवार से मिले थे। बीड की घटना को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि वे अजित पवार को नई साल की शुभकामनाएं देने आए थे, लेकिन राजनीतिक हलकों में ऐसा माना गया था कि बीड के घटनाक्रम ने जिसे तरह से तूल पकड़ा है। उसके बाद जरूर दोनों नेताओ के बीच बात हुई होगी। इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हो चुका है। जांच के बाद जो बात बाहर निकलेगी, उसके बाद तय करेंगे। इससे पहले मुंडे सोमवार को सीएम फडणवीस से भी मिले थे।

क्या बोले धनंजय मुंडे?
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया है। धनंजय मुंडे ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि ‘कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है।’ इस मौके पर धनंजय मुंडे की बॉडी लैंग्वेज आत्मविश्वास से भरी थी, हालांकि वाल्मीक कराड संतोष देशमुख मामले में फंसे हैं, लेकिन धनंजय मुंडे पर कोई सीधा आरोप नहीं है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार ने यह रुख अपनाया है कि एसआईटी और सीआईडी की जांच के नतीजे आने तक धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सोमवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इसमें इस्तीफा नहीं देने पर बर्खास्त करने की मांग थी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...