11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यचोरी की कोशिश हुई फेल तो महिला को किस कर भागा ‘ठरकी...

चोरी की कोशिश हुई फेल तो महिला को किस कर भागा ‘ठरकी चोर’, मुंबई में अजब की घटना

Published on

मुंबई

मुंबई के मलाड इलाके में एक अजीबोगरीब चोरी की वारदात हुई। 3 जनवरी को एक चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसा। घर में कुछ कीमती सामान नहीं मिलने पर उसने घर में मौजूद महिला को किस(चुंबन करना) किया और फरार हो गया। महिला ने शिकायत पर मुंबई पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। उधर, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना कुरार इलाके में 3 जनवरी को हुई। 38 साल की महिला अपने घर में अकेली थी। तभी एक चोर घर में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने महिला का मुंह बंद किया और कीमती सामान, पैसे, मोबाइल और ATM कार्ड मांगे। इस पर महिला ने बताया कि उसके पास कुछ भी कीमती सामान नहीं है। इसके बाद चोर ने महिला को किस किया और भाग गया।

कुरार पुलिस में शिकायत दर्ज
महिला ने मामले की शिकायत कुरार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (INS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह अपने परिवार के साथ रहता है और बेरोजगार है।

पुलिस पर उठे सवाल
पुलिस ने आरोपी को छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। यह समझ से परे है कि ऐसे गंभीर आरोप में आरोपी को कैसे छोड़ा जा सकता है? पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान
इस घटना से लोगों में पुलिस के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही सक्रिय होती तो शायद यह घटना न होती। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। सरकार और पुलिस को महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ पीड़िता के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक होती हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...