11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार: स्कूल में पढ़ाई की जगह चलता था कुछ और खेल! छात्रा...

बिहार: स्कूल में पढ़ाई की जगह चलता था कुछ और खेल! छात्रा के गायब होने पर खुला BPSC शिक्षक का ‘राज’

Published on

मोतिहारी

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर बीपीएससी शिक्षकों की बहाली की थी। उम्मीद थी कि ये शिक्षक न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारेंगे, बल्कि समाज में अपने दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। हालांकि, मोतिहारी के अरेराज स्थित रमसीरिया हाई स्कूल में तैनात एक बीपीएससी शिक्षक की हरकत ने न केवल समाज को बल्कि पूरे शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। मामला तब सामने आया, जब 9वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बीपीएससी शिक्षक विजय कुमार का प्रेम प्रसंग उजागर हुआ। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया।

गांव वालों को लगी शिक्षक-छात्रा के प्रेम-प्रसंग की भनक
पटना के बख्तियारपुर निवासी विजय कुमार को बीपीएससी के तहत अरेराज के रमसीरिया हाई स्कूल में तैनात किया गया था। स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के दौरान विजय कुमार की कक्षा-9 की एक छात्रा के साथ करीबी बढ़ने लगी। स्थानीय ग्रामीणों को शिक्षक पर कुछ शक हुआ तो शिक्षक को समझाने की कोशिश की। इस पर शिक्षक ने आरोपों को नकार दिया। कुछ दिन बाद विजय कुमार 9वीं की छात्रा को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद छात्रा के माता-पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिक्षक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को मोतिहारी के बलहा चौक से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

परिजनों और समाज में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोग और छात्रा के परिजन गहरे आक्रोश में हैं। परिजनों का कहना है कि जब बीपीएससी जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात शिक्षक ही ऐसी हरकतें करेंगे, तो वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने का साहस कैसे करेंगे। घटना ने सरकारी बहाली प्रक्रिया और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...