11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'आप जितनी कल्पना कर सकते हैं उससे भी ज्यादा पैसा बापू देंगे',...

‘आप जितनी कल्पना कर सकते हैं उससे भी ज्यादा पैसा बापू देंगे’, IPS अजयपाल से जुड़ा आसाराम का सच!

Published on

जयपुर

दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा आसाराम एक बार फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को एक मामले में जमानत मिली है। चूंकि उसकी तबीयत काफी खराब है और इलाज के लिए जमानत मांगी गई जिसे स्वीकार कर लिया गया। हालांकि वह कोर्ट की अनुमति से अपना इलाज करा सकेगा लेकिन जेल से बाहर फिलहाल नहीं आ सकेगा। एक केस में भले ही जमानत मिल गई हो लेकिन नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा केस भी दर्ज है। आसाराम कभी एक प्रख्यात संत के रूप में जाना जाता था। देश विदेश में लाखों लोग उसके अनुयायी थे और उसे भगवान के रूप में पूजते भी थे लेकिन जब उसकी असलियत सामने आई तो सब हैरान रह गए।

जांच में ऐसे सबूत जुटाए की 13 साल से जेल में सड़ रहा आसाराम
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने पर 1 सितंबर 2013 को जोधपुर पुलिस ने आसाराम को गिरफ्तार किया था। उन दिनों आईपीएस अजयपाल लांबा जोधपुर कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट हुआ करते थे जो इन दिनों जयपुर के रेंज आईजी हैं। आसाराम के खिलाफ दर्ज केस की पूरी मॉनिटरिंग डीसीपी अजयपाल लांबा ने ही की थी। इस गंभीर मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लिया गया और आरपीएस चंचल मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया। तत्कालीन डिप्टी एसपी चंचल मिश्रा ने तत्कालीन डीसीपी ईस्ट अजयपाल लांबा के निर्देशन में गहन जांच की। इसी का परिणाम है कि दुष्कर्म केस का आरोप आसाराम पिछले 13 साल से जेल की सलाखों के पीछे बंद है।

आईपीएस अजयपाल लांबा ने किताब में लिखी पूरी कहानी
दुष्कर्म के आरोपी जिसे लोग भगवान मानते थे। उसकी असलियत सामने लाने और कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आईपीएस अजय पाल लांबा ने एक किताब लिखी। इस किताब का नाम है ‘गनिंग फॉर द गॉडमैन – द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम कन्विक्शन’। आईपीएस लांबा ने संजीव माथुर के साथ मिलकर इस किताब को लिखा। इस किताब में आसाराम के काले कारनामे यानी केस दर्ज होने से लेकर गिरफ्तारी और सजा मिलने तक की पूरी कहानी लिखी गई है। अंग्रेजी में लिखी यह किताब ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे कोई भी खरीद सकता है। किताब के सामने आने से पहले ही आसाराम के अनुयायी कोर्ट में चले गए थे और किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। कोर्ट नें तमाम तथ्यों को ध्यान में रखने के बाद किताब के प्रकाशन और बिक्री की अनुमति दे दी थी।

सभी प्रमुख घटनाक्रम का जिक्र
इस पुस्तक में आसाराम केस से जुड़े सभी प्रमुख घटनाक्रम को विस्तार से बताया गया है। पुस्तक में लिखा है कि जब उसे गिरफ्तार करके जोधपुर लाया गया। तब पूछताछ के लिए एक चैंबर में ले जाकर फर्श पर बैठाया। जमीन पर बैठते ही वह समझ गया था कि अब उसे कोई रियायत मिलने वाली नहीं है। डीसीपी ईस्ट अजयपाल लांबा चैंबर में पहुंचे तो आसाराम की आंखों में आंसू आ गए। वह बोला – ‘डीसीपी साहब, ऐसा मत करो।’ डीसीपी लांबा ने कहा कि ‘बाबा, जल्दी बता कि यह सब कैसे किया।’ इसका जवाब देते हुए आसाराम बोला कि ‘गलती कर दी थी मैंने।’

मुंह मांगे रुपए लेने के ऑफर मिले, जान से मारने की धमकियां भी
आसाराम की गिरफ्तारी के बाद उसके लाखों अनुयायी नाराज हुए थे। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बड़े आंदोलन भी हुए लेकिन पुलिस अडिग रही। डीसीपी ईस्ट अजयपाल लांबा और जांच अधिकारी आरपीएस चंचल मिश्रा को कई बार जान से मारने की धमकियां मिली। विदेशों से भी अनजान मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल आए थे। यहां तक कि इन पुलिस अफसरों के परिवार वालों को भी धमकियां दी गई थी। लांबा ने अपनी किताब में लिखा है कि उसके समर्थकों ने लालच भी दिया। किताब में लिखा है कि ‘आप जितनी कल्पना कर सकते हैं उससे भी ज़्यादा पैसा बापू देंगे आपको, लेकिन आप इस केस में उनको गिरफ्तार मत करो।’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...