11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP : बरेली में एंटी करप्शन टीम के जाल में फंसा चौकी...

UP : बरेली में एंटी करप्शन टीम के जाल में फंसा चौकी इंचार्ज, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया

Published on

बरेली:

उत्तर प्रदेश में बरेली में एंटी करप्शन टीम ने थाना बहेड़ी क्षेत्र स्थित भुडिया कॉलोनी चौकी इंचार्ज दीपचंद को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दरोगा पर मुकदमे में मदद करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पीड़ित शिकायतकर्ता जिशान मलिक ने आरोप लगाया कि उनके चाचा और भाइयों पर दर्ज एक मुकदमे में चौकी इंचार्ज दीपचंद ने गिरफ्तारी से बचाने और केस निस्तारण बदले 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने यह भी कहा दरोगा ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उनके परिवार के सभी सदस्यों को जेल भेज दिया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत दर्ज कराई। एंटी करप्शन टीम ने प्राथमिक जांच की और रिश्वत मांगे जाने के आरोप को सही पाया। इसके बाद एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बनाई गई थी योजना
एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर सोमवार रात शिकायतकर्ता को चिह्नित 50,000 रुपये रिश्वत साथ चौकी भेजा। जैसे ही दरोगा दीपचंद ने यह राशि स्वीकार की, ट्रैप टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। चौकी परिसर में गिरफ्तारी समय टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके अलावा, दरोगा से एक मोबाइल फोन, नकद 3,000 रुपये और एक पिस्तौल भी जब्त की गई। गिरफ्तारी समय, चिह्नित नोटों पर फॉरेंसिक जांच के लिए केमिकल नोटो पर लगाया गया था। दरोगा के हाथ धोने पर रंग बदलने वाले केमिकल का निकलने लगा।

एंटी करप्शन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह ने बताया आरोपित दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 13(1)(बी), और 13(2) तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम ने दरोगा के खिलाफ देवरनिया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गिरफ्तार दरोगा दीपचंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...