11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP : तू नहीं मानेगी! झूठी शान की खातिर कुल्हाड़ी से काट...

UP : तू नहीं मानेगी! झूठी शान की खातिर कुल्हाड़ी से काट डाली बेटी की गर्दन, हॉरर किलिंग करके पिता फरार

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर की ग्राम पंचायत खजुरी के मजरा गढ़ी निवासी भूपेन्द्र सिंह की 16 वर्षीय पुत्री का दो वर्ष से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जब इसकी भनक पिता भूपेंद्र सिंह को लगी तो पिता ने कई बार बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी।हत्या करने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार को पिता का इसी बात को लेकर बेटी से विवाद हुआ था। मां उस समय खेत पर काम करने गई थी। तभी पिता ने घर के अंदर बेटी के गले पर कुल्हाड़ी से जोरदार हमला कर दिया। जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पिता शव को छोड़कर मौके से भाग गया।

कुछ देर बाद खेत से घर लौटी मां को बेटी का खून से सना शव पड़ा मिला। उसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के संबंध में परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी दो बहनें और एक भाई है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। वहीं जलालाबाद के सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि पिता ने बेटी की हत्या की है। प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...