11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यप्रतापगढ़ से सपा सांसद से लखनऊ की महिला ने ठगे 1.6 करोड़,...

प्रतापगढ़ से सपा सांसद से लखनऊ की महिला ने ठगे 1.6 करोड़, FIR दर्ज

Published on

लखनऊ,

लखनऊ में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह ने एक महिला पर 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. आलमबाग के आनंद नगर निवासी भूमिका कक्कड़ पर लगाए आरोप में डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जमीन और दुकानों के नाम पर उनसे 1.6 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए.

2.8 करोड़ में तय हुआ था सौदा
जानकारी के मुताबिक यह सौदा 2.8 करोड़ रुपये में तय हुआ था, लेकिन महिला ने पैसे लेकर सौदा पूरा नहीं किया. एसपी सिंह ने इस मामले में आलमबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद DCP पूर्वी के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि डॉ. एसपी सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भी हैं. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की उम्मीद है. हालांकि मामले में महिला की तरफ से भी थाने में शिकायत किए जाने की सूचना है.

प्रतापगढ़ से सपा सांसद हैं डॉ. एसपी सिंह
इस मामले में अभी तक सपा की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है. आपको बता दें कि डॉ. एसपी सिंह प्रतापगढ़ जिले से सपा सांसद हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने 66206 वोटों से जीत दर्ज की थी. उनका सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता से था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...