12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ मेले का टूटेगा रिकॉर्ड, 41 देशों से ज्यादा होगी लोगों की...

महाकुंभ मेले का टूटेगा रिकॉर्ड, 41 देशों से ज्यादा होगी लोगों की संख्या, UAE अमेरिका से आ रहे हैं टूरिस्ट

Published on

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक महाकुंभ मेला लगने जा रहा है। जो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। बता दें, ये मेला 12 साल में एक बार लगता है। इसी कारण महाकुंभ मेले का उत्सव दुनिया भर से लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 45 दिनों के भव्य उत्सव का आयोजन ऐसे पैमाने पर किया जाता है जैसा पृथ्वी पर कहीं और नहीं देखा जाता है। 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ उत्सव अपनी समृद्ध पौराणिक कथाओं और परंपरा से भरा हुआ है। ऐसे में अगर आप बार महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं, तो उन बातों के बारे में जान लीजिए, जिसके कारण महाकुंभ को देश और दुनिया में जाना जाता है।

महाकुंभ में आएंगे दुनियाभर के लोग
जो बात महाकुंभ मेले को अविश्वसनीय बनाती है, वह है एक ही स्थान पर एकत्रित होने वाले विजिटर्स की की भारी संख्या। अब तक किसी भी कुंभ मेले का रिकॉर्ड 2019 अर्ध कुंभ मेले का था, जब इस आयोजन में 25 लाख इंटरनेशनल विजिटर्स सहित लगभग भारत से 25 करोड़ टूरिस्ट्स आए थे। हालांकि राज्य महाकुंभ मेला 2025 में रिकॉर्ड 45 करोड़ लोदों की गेजरिंग के लिए तैयारी कर रहा है।

दुनिया की सबसे महंगी गेदरिंग
दुनिया की सबसे बड़ी गेदरिंग के साथ-साथ इस साल होने वाले महाकुंभ के भव्य आयोजन में दुनिया की सबसे महंगी गेदरिंग भी होगी। बता दें, भारत सरकार महाकुंभ के आयोजन के लिए 5435.68 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इसी के साथ यहां पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा।

इस तारीख पर 41 देशों की जनसंख्या से अधिक
महाकुंभ 2025 के अधिकारियों के अनुसार, 28, 29 और 30 जनवरी, 2025 को मनाए जाने वाले मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान (शाही स्नान उत्सव) से पहले और बाद के तीन दिनों में इस कार्यक्रम में सबसे अधिक भक्त आएंगे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले की संभावना है इन तीन दिनों के दौरान 6.5 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जो कम से कम 41 देशों की जनसंख्या से अधिक है।

इन देशों से महाकुंभ में शामिल होने के लिए आएंगे भक्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 3,00,000 से 4,00,000 इंटरनेशनल टूरिस्ट्स कुंभ मेले में आ सकते हैं। प्रयागराज में इस्कॉन मंदिर में लग्जरी अकोमोडेशन की फॉरेन विजिटर्स के बीच हाइ डिमांड देखी जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन जैसे मुस्लिम-बहुल देशों के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों सहित विभिन्न क्षेत्रों से महाकुंभ में शामिल होने के लिए टूरिस्ट्स उत्सुक हैं।

प्रयागराज में तैयार हो गई है दुनिया की सबसे बड़ी टेंट सिटी
महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में 4000 हेक्टेयर यानी 40 किलोमीटर से ज्यादा इलाके में टेंट सिटी लगाई जा रही है। जिसमें मेले में शामिल होने वाले भक्त आराम से ठहर सकते हैं। बता दें, इस टेंट सिटी में 10 लाख से ज्यादा लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जिसकी वजह से ये टेंट सिटी दुनिया की सबसे बड़ी अस्थाई आवासीय संरचना में से एक है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...