12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअभी भी रद्द हो सकती है BPSC परीक्षा, लेकिन किस परिस्थिति में?...

अभी भी रद्द हो सकती है BPSC परीक्षा, लेकिन किस परिस्थिति में? मंत्री ने दिया अपडेट

Published on

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच, बिहार के मंत्री और राज्य BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर चल रही जांच में कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती है तो परीक्षा को रद्द किया जा सकता है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘यह अलग बात है कि परीक्षा हो चुकी है। फिलहाल जांच चल रही है । अगर जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो पूरी परीक्षा रद्द हो सकती है। सरकार ने अभी तक ‘ना’ नहीं कहा है।’

यह बयान ऐसे दिन आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा। यह सरकार का इस आंदोलन पर पहला महत्वपूर्ण बयान है, जो चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी और बाद में जमानत के बाद और बढ़ने का खतरा है, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और अन्य ने 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है।

एक विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा और BPSC मामलों की जांच हाईकोर्ट के एक वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की है। इस बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने BPSC उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे सरकार और BPSC पर विश्वास बनाए रखें और किसी भी तरह गुमराह ना हों।

अपने बयान में उन्होंने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा है कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो परीक्षा को रद्द किया जा सकता है। यह छात्रों के हित में है कि वे शांत रहें और जांच पूरी किए जाने तक धैर्य बनाए रखकर इंतजार करें।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...