12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपत्नी बीमार पड़ी तो शिवलिंग क्यों तोड़ने लगा पगला? महाभारतकालीन मंदिर में...

पत्नी बीमार पड़ी तो शिवलिंग क्यों तोड़ने लगा पगला? महाभारतकालीन मंदिर में कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम

Published on

उन्नाव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ऐतिहासिक बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में महाभारत काल के शिवलिंग को बुधवार को क्षतिग्रस्त किए जाने से स्थानीय निवासियों के बीच आक्रोश फैल गया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही है और इलाज में फायदा नहीं होने पर उसने कुल्हाड़ी से शिवलिंग तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना तहसील मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर पुरवा-मौरावां मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर में हुई। शिवलिंग महाभारत काल का बताया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने अमोनुआ खेड़ा गांव के निवासी अवधेश कुर्मी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी की लंबी बीमारी से मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है और उसने हताशा में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने की बात स्वीकार की है। कुर्मी ने पास में ही एक अन्य शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने की बात भी कबूल की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदू जागरण मंच के अजय त्रिवेदी ने कहा कि मंदिर में स्थापित इस शिवलिंग का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। उन्होंने दावा किया कि शिवलिंग खंडित अवस्था में मिलने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। जानकारी के अनुसार सिरफिरे ने 2 मंदिर में 3 शिवलिंग को खंडित किया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...