12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ : 45 दिन, 40 करोड़ तीर्थयात्रियों का अनुमान, कचरे का निपटारा...

महाकुंभ : 45 दिन, 40 करोड़ तीर्थयात्रियों का अनुमान, कचरे का निपटारा कैसे होगा? इसरो और बार्क भी कर रहे मदद

Published on

नई दिल्ली :

अद्भुत और भव्य महाकुंभ। 12 वर्ष के बाद आया प्रयागराज महाकुंभ। दुनिया का सबसे बड़ा मेला। धार्मिक ही नहीं, दुनिया में किसी भी तरह के आयोजन में इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की भागीदारी नहीं होती। मेला नहीं, संगम किनारे जनसमंदर कहना ठीक होगा। गंगा के किनारे 10000 एकड़ में फैले क्षेत्र में अगले डेढ़ महीनों में इतने लोग आएंगे जितनी कि दुनिया के तमाम देशों की आबादी तक नहीं होगी। 2013 के महाकुंभ में करीब 12 करोड़ तीर्थयात्री आए थे। इस बार ये आंकड़ा भी पार हो सकता है। इस बार तो अनुमान है 40 करोड़ लोगों के आने का। साधुओं समेत 50 लाख तीर्थयात्री तो पूरे महाकुंभ के दौरान शिविरों में रहने की योजना बना रहे हैं। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हर दिन पैदा होने वाले कचरे का प्रबंधन और उसका ट्रीटमेंट अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेश) से लेकर बार्क (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) जैसी एजेंसियां भी कमर कसकर मैदान में उतर चुकी हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस दौरान पैदा होने वाले कूड़े-कचरे के निस्तारण और ट्रीटमेंट के लिए इसरो और बार्क की तरफ से तैयार की गई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मानव अपशिष्ट खासकर मल-मूत्र और खाना पकाने, वर्तन धोने वगैरह से पैदा हुए अपशिष्ट जल से निपटने के लिए अधिकारी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

महाकुंभ मेले में कचरे के प्रबंधन और ट्रीटमेंट पर खर्च होंगे 1600 करोड़ रुपये
योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली यूपी सरकार इस साल महाकुंभ मेले पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसमें से 1,600 करोड़ रुपये केवल पानी और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए रखे गए हैं। इसमें से भी 316 करोड़ रुपये मेला क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त (ODF) बनाने पर खर्च किए जाएंगे, जिसमें टॉयलट और यूरिनल की स्थापना और उनकी निगरानी शामिल है।

एक दिन में 1.6 करोड़ लीटर मल, 24 करोड़ लीटर गंदा पानी हो सकता है तैयार
योगी सरकार ने महाकुंभ के बेहतर प्रबंधन के लिए मेला क्षेत्र को यूपी का 76वां जिला घोषित कर रखा है। मेला मैदान को 25 सेक्टरों में बांटा गया है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है। अधिकारियों को उम्मीद है कि उस दिन महाकुंभ में करीब 50 लाख तीर्थयात्री आस्था की डुबकी लगाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों से हर दिन करीब 1.6 करोड़ लीटर मल और तकरीबन 24 करोड़ लीटर गंदा पानी पैदा होने की संभावना है।

मेला क्षेत्र में बनाए गए हैं 1.45 लाख शौचालय
मेला क्षेत्र में 1.45 लाख शौचालय बनाए गए हैं। इनके अस्थायी सेप्टिक टैंकों में इकट्ठा होने वाले कचरे और स्लज के ट्रीटमेंट के लिए फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTPs) स्थापित किए गए हैं। कचरे के ट्रीटमेंट के लिए आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कचरे के ट्रीटमेंट में हाइब्रिड ग्रेन्युलर सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर (hgSBR) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक को बार्क और इसरो के साथ पार्टनरशिप में विकसित किया गया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...