23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालइंदौर: लेडी कांस्टेबल के प्यार में B.Ed के छात्र ने की खुदकुशी,...

इंदौर: लेडी कांस्टेबल के प्यार में B.Ed के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान प्रदीप रावत (27) के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि प्रदीप धार जिले के बांक टांडा का रहने वाला था और इंदौर में रहकर पढ़ाई के साथ नौकरी कर रहा था. वह ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत लेडी कांस्टेबल से अफेयर में था.

परिवार के अनुसार, प्रदीप और लेडी कांस्टेबल की शादी की बात चल रही थी, लेकिन प्रदीप को शक था कि वह उसे धोखा दे रही है. उसने सुसाइड से पहले 5 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने रिश्ते और लेडी कांस्टेबल के दूसरे अफेयर्स का जिक्र किया.

प्रेम प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी
सुसाइड नोट के अनुसार, प्रदीप और लेडी कांस्टेबल साल 2017 से एक-दूसरे से जुड़े थे. प्रदीप ने लिखा कि उसने लेडी कांस्टेबल को अपने जीवन में कई बार दूसरी रिलेशनशिप्स में देखा, लेकिन फिर भी उसने रिश्ते को संभालने की कोशिश की. प्रदीप को यह डर था कि नौकरी के बाद लेडी कांस्टेबल उससे शादी नहीं करेगी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना पर थाना अन्नपूर्णा के उपनिरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि प्रदीप और लेडी कांस्टेबल शादी करने वाले थे. हाल ही में दोनों की शादी की बात हुई थी, लेकिन उसके बाद प्रदीप ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के भाई गणपत रावत ने बताया कि प्रदीप लेडी कांस्टेबल को लेकर तनाव में था. पुलिस इस मामले में जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश करेगी.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...