13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकौन हैं बीजेपी विधायक रायमुनि भगत जिन्होंने ईसा मसीह पर थी टिप्पणी?...

कौन हैं बीजेपी विधायक रायमुनि भगत जिन्होंने ईसा मसीह पर थी टिप्पणी? कोर्ट ने कहा- इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर की बीजेपी विधायक रायमुनी भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक विशेष समुदाय के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक सभा में बेतुका बयान देने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मामला एक सितंबर 2024 को आस्ता चौकी क्षेत्र के ढेंगनी गांव में आयोजित एक भूमिपूजन कार्यक्रम का है। यहां बीजेपी विधायक ने ईसाई समाज के आराध्य ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी की थी। विधायक के बयान के खिलाफ ईसाई समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था उसके बाद अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कोर्ट ने पेश होने को कहा
जशपुर जिले की एक अदालत ने महिला विधायक को शुक्रवार को पेश होने को कहा है। वादी हरमन कुजूर के वकील विष्णु कुलदीप ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अनिल कुमार चौहान ने कुजूर की ओर से दायर शिकायत पर सुनवाई करते हुए छह जनवरी को यह निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

धर्मांतरण को लेकर की थी टिप्पणी
एक सितंबर 2024 को रायमुनि भगत अपनी विधानसभा सीट के आस्ता थाना क्षेत्र के ढेकनी गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं थीं। इस दौरान स्थानीय बोली में उन्होंने ईसा मसीह और धर्मांतरण को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद ईसाई समाज के लोगों ने जशपुर के सभी थानों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और मामला दर्ज करने की मांग की।

मामले की जानकारी देते हुए वकील ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और शिकायतकर्ता को अदालत भेज दिया। जिसके बाद कुजूर ने पिछले साल 10 दिसंबर को जिला अदालत में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान छह गवाहों के बयान दर्ज किए गए और विधायक की टिप्पणियों का वीडियो पेश किया गया। गवाहों के बयानों और वीडियो सीडी की जांच करने के बाद अदालत ने अपने आदेश में कहा कि भाषण रायमुनि भगत ने ही दिया था। ऐसी स्थिति में भगत के भाषण से पुष्टि होती है।

क्या कहा था विधायक ने
दरअसल, विधायक ने सभा को संबोधित हुए ईसा मसीह पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि ईसा मसीह अगर मरने के बाद जीवित हो सकते हैं तो मतांतरितों को कब्रिस्तान की जरूरत क्यों पड़ती है? इस बयान को समाज के लोगों ने ईसा मसीह को अपमान माना और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कौन हैं रायमुनि भगत
रायमुनि भगत बीजेपी की कद्दावर नेता मानी जाती हैं। वह जशपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। वह बचपन से ही आरएसएस की विचारधारा से जुड़ी हैं। उन्होंने टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। 1994 में वह पहली बार पार्षद बनीं। 2005 में जिला पंचायत सदस्य बनीं और फिर अध्यक्ष बनीं। 2016 से 2018 तक राज्य महिला आयोग में रहीं। लगातार तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...