13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमिल्कीपुर उपचुनाव में सभी 414 मतदान केंद्रों पर हो वेबकास्टिंग, सपा ने...

मिल्कीपुर उपचुनाव में सभी 414 मतदान केंद्रों पर हो वेबकास्टिंग, सपा ने लिखा पत्र

Published on

लखनऊ,

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 5 फरवरी 2025 को होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के सभी 414 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की मांग की है.पार्टी ने मांग की है कि वेबकास्टिंग का लिंक सभी उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ शेयर किया जाए, ताकि वे मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर सकें और निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में वेबकास्टिंग को चुनावी गड़बड़ियों को रोकने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया है.सपा ने इस बात पर भी आपत्ति जताई है कि जहां चुनावी अधिकारियों को वेबकास्टिंग लिंक की सुविधा उपलब्ध होती है, वहीं उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त दलों को इससे वंचित रखा जाता है, जो कि अलोकतांत्रिक और अनुचित है. पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने और निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...