13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअब तो सिर्फ भगवान से ही प्रार्थना कर सकते हैं, आसाराम बापू...

अब तो सिर्फ भगवान से ही प्रार्थना कर सकते हैं, आसाराम बापू को जमानत मिलने पर बोले पीड़िता के पिता

Published on

शाहजहांपुर

दुष्कर्म के दोषी आसाराम बापू को खराब सेहत की वजह से जमानत मिल गई है। इस पर शाहजहांपुर में रहने वाले पीड़िता के पिता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उसको जमानत मिल जाएगी। इससे पहले भी आसाराम बापू ने खराब सेहत का बहाना बनाया था, लेकिन जब उसका मेडिकल परीक्षण हुआ था तो उसको कोई बीमारी नहीं थी।

पीड़िता के पिता ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने उसको जमानत दी है तो अब हम किसके पास जाएं। अब सिर्फ भगवान से ही प्रार्थना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार उसके गुर्गे मेरे घर की रेकी करते रहते हैं। एक सप्ताह पहले एसपी को प्रार्थना-पत्र भी दिया था।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आसाराम बापू पर आरोप लगाने वाली पीड़िता का परिवार रहता है। आसाराम को दोषी मानते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उसको अंतरिम जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद इधर पीड़िता का परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने जमानत देने का विरोध किया है और साथ ही अपनी जान को खतरा बताया। एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत स्थानीय पुलिस के साथ पीड़िता के मकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के पिता से करीब 20 मिनट तक बातचीत की।

मेरे मकान की रेकी की जा रही है- पीड़िता के पिता
पीड़िता के पिता ने जान खतरा बताया और कहा कि आए दिन मकान की रेकी की जाती है। एसपी सिटी ने तत्काल दो पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। पीड़िता के मकान में छह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन एसपी ने निर्देश दिए कि एक सीसीटीवी कैमरा और लगाया जाए, जिससे पूरा मकान कवर किया जा सके। उसके बाद उन्होंने मकान के चारों ओर जाकर निरीक्षण किया।

सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जा रहे- एसपी सिटी
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को अंतरिम जमानत दी है। पीड़िता का परिवार शाहजहांपुर का रहने वाला है। सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मियों को बढ़ाया जा रहा है। अगर पीड़िता के परिवार को बाहर जाना होगा तो भी उनको सुरक्षा दी जाएगी। पीड़िता के पिता ने खतरा जताया है, इसलिए प्रतिदिन चेकिंग भी कराई जाएगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...