17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालइंदौर: महिला ने तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, पार्टी में कई...

इंदौर: महिला ने तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, पार्टी में कई बदमाश थे शामिल, वीडियो वायरल

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक महिला तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मना रही है. यह वीडियो लसुड़िया थाना क्षेत्र का है, जिसमें महिला और अन्य लोग तलवारें लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो में जन्मदिन मना रही महिला की पहचान आरती चौहान के रूप में हुई है, जो खजराना क्षेत्र की रहने वाली है. वीडियो में उसके साथ क्षेत्रीय बदमाश भी हथियारों के साथ मौजूद थे. जन्मदिन का यह वीडियो फिल्मी गाने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था.

जन्मदिन की पार्टी में महिला ने तलवार से केक काटा
चांद-सितारों में एक हजारों में तेरा कोई जवाब नहीं है गाने पर खुद को लेडी डॉन समझ बैठी आरती चौहान ने तलवार से केक काटा. क्राइम ब्रांच की निगरानी के बावजूद एक बार फिर बदमाश सक्रिय हैं. खुलेआम हाथियों के साथ फोटो वीडियो बना कर वायरल कर रहे हैं.

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की. इस मामले पर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर महिला सहित 6 आरोपियों की पहचान की गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वैधानिक कार्रवाई की है.

पुलिस ने महिला समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया
इसके अलावा पुलिस ने कहा कि इस तरह के वीडियो से समाज में गलत संदेश जाता है. हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन कानून के खिलाफ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...