13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : हाथरस में आवारा पशु से टकराने के बाद ट्रक...

उत्तर प्रदेश : हाथरस में आवारा पशु से टकराने के बाद ट्रक में जा घुसी कार, चार लोगों की मौत

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश से हाथरस जिले में एटा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मारुति स्विफ्ट कार सड़क पर आवारा पशु से टकराकर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई।

पूरा मामला सिकंदरा राव कोतवाली क्षेत्र के एटा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रतिभनपुर के पास का है। जहां बुधवार देर शाम एक मारुति शिफ्ट कार सड़क पर आवारा पशु से टकराकर सामने से आ रहे ट्रक से भीषण भिड़ गई। कार में सवार लोगों में से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी को कार से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां घायल महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार एक परिवार मथुरा जिले के वृंदावन से दवा लेकर वापस अपने घर कुरावली जिला मैनपुरी जा रहे था। रतिभनपुर के पास कार आवारा पशु से टकराकर ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पिता पुत्र और ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में बृजेश कुमार निवासी गांव कंचनपुर थाना अलीगंज, ड्राइवर मुकेश निवासी रुकरम पुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी और श्याम पाल सिंह निवासी गांव कंचनपुर थाना अलीगंज शामिल है। वहीं, इस हादसे में गंभीर घायल पूनम देवी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...