23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़“विश्व हिंदी दिवस से हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल रहा है”–...

“विश्व हिंदी दिवस से हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल रहा है”– टीएस मुरली

Published on

— विश्व हिंदी दिवस पर बीएचईएल में प्रभागीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार।

राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, बीएचईएल हरिद्वार के तत्‍वावधान में राजभाषा विभाग द्वारा, विश्व हिंदी दिवस-2025 का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल की मुख्यधारा पर केंद्रित विषयों जैसे–उत्पादकता, गुणता, स्‍वास्थ्‍य, राजभाषा, सुरक्षा, संरक्षा, पर्यावरण, चि‍कित्‍सा आदि पर, बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए एक “काव्‍य गोष्‍ठी” आयोजित की गई । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) हीप एवं महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) रंजन कुमार व बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या की उपस्थिति में दीप प्रज्‍वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मुरली ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से, पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से हरिद्वार इकाई में, हिंदी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। श्री मुरली ने कहा कि यह काव्य गोष्ठी कर्मचारियों के साथ-साथ, उनके परिजनों की रचनात्मक प्रतिभा को सभी के सामने लाने का एक सुनहरा अवसर है। वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार ने अपने स्वागत सम्बोधन में विश्व हिंदी दिवस की प्रासंगिकता तथा काव्य गोष्ठी के उद्देश्य से अवगत कराया। गोष्‍ठी में लगभग 40 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने अपनी मौलिक रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौडा ने सभी का धन्‍यवाद किया। इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, लेडीज क्लब की पदाधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...