7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देखी 'इमरजेंसी', कंगना रनौत ने रखी थी...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देखी ‘इमरजेंसी’, कंगना रनौत ने रखी थी स्पेशल स्क्रीनिंग

Published on

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’, 17 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. इस फिल्म की रिलीज को लेकर कंगना काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज से पहले कंगना ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के लिए नागपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. एक्ट्रेस ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

कंगना ने शेयर की फोटोज
कंगना रनौत, थिएटर के अंदर नितिन गडकरी के साथ बैठी नजर आ रही हैं. पास में अनुपम खेर भी खड़े हुए हैं. बातचीत होती दिख रही है. नितिन गडकरी के एक्स्प्रेशन्स से लगता है कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है. बता दें कि कंगना ने 11 जनवरी को खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो साड़ी पहने नजर आई थीं. कंगना ने फैन्स को अपडेट दिया था कि उन्होंने नितिन गडकरी के लिए नागपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले कंगना, अनुपम खेर की मां दुलारी से मिली थीं. इस दौरान का एक वीडियो अनुपम ने शेयर किया था. लिखा था कि कंगना और दुलारी : पहाड़ों की दो सशक्त महिलाएं।कुछ दिन पहले कंगना ने अचानक तय किया कि वो मां से आशीर्वाद लेना चाहेगी! मां को तैयार होने का मौका नहीं मिला।इस बात के लिए मैंने उन्हें बहुत चिढ़ाया! लेकिन दुलारी ने कंगना को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया।इसी बहाने मेरी खूबसूरती का भी ज़िक्र हुआ। मां का बेहतरीन डायलॉग, “ कपड़ो से क्या होता है, दिल अच्छा होना चाहिए!”

कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन संभाला है. ये फिल्म ऐतिहासिक राजनीतिक ड्रामा बेस्ड है. भारत में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित है. इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी और सतीश कौशिक भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. कंगना फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखेंगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...