27.9 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के ईडी ने दी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई

भेल के ईडी ने दी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में शनिवार को एक सादे एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहीं अधिकारी (चिकित्सा) श्रीमती नम्रता पी. विलियम एवं 08 अन्य पर्यवेक्षकों को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक श्री उपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “आप सभी का आगामी जीवन खुशियों से भरा रहे। अपनी जीवन की इस दूसरी पारी को सार्थक बनाएं और पूरी तरह स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं।

सेवाकाल के दौरान जो सपने अधूरे रह गए थे, अब उन्हें पूरा करने का सही समय है।” इस अवसर पर भेल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व पर्यवेक्षकों को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर विदा किया गया।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

बीएचईएल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में ‘एआई’ के उपयोग पर रहा जोर

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग और...

भेल इंजीनियर अधिकारी एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पहनाये पुष्पहार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल से शनिवार को अपनी लंबी और गौरवशाली...

अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना : ईडी उपाध्याय

बीएचईएल भोपाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: कंपनी हित और तकनीकी विषयों...