26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeभेल न्यूज़अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और...

अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना : ईडी उपाध्याय

Published on

बीएचईएल भोपाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: कंपनी हित और तकनीकी विषयों पर केंद्रित होंगी हिंदी ई-पत्रिकाएं

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह सहित संस्थान के सभी महाप्रबंधकगण एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य इकाई में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और आगामी तिमाही के लिए प्रभावी कार्य-योजना तैयार करना था। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नई गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए और कार्यप्रणाली में सदैव नयापन लाया जाना चाहिए। श्री उपाध्याय ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि विभागीय हिंदी ई-पत्रिकाओं में कंपनी की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाए।

उन्होंने पत्रिकाओं में ऐसे विषयों का चयन करने का निर्देश दिया जो प्रत्यक्ष रूप से कंपनी के हित में लाभदायक हों, जैसे- 5-एस (5-S), रखरखाव , सिस्टम को बेहतर बनाने के सुझाव, उपलब्धियां, दौरों के अनुभव, इंजीनियरिंग हाइलाइट्स और गुणवत्ता पर आधारित तकनीकी लेख आमंत्रित किए जाएं। इससे पूर्व, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सभी के सम्मिलित और समर्पित प्रयासों के चलते बीएचईएल की भोपाल इकाई न केवल उत्पादन के क्षेत्र में, बल्कि राजभाषा के क्रियान्वयन में भी देश में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से अपेक्षा की कि वे दैनिक सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाएं।

बैठक के अंत में प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती पूनम साहू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विगत तिमाही की गतिविधियों और आगामी तिमाही की कार्य-योजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए भोपाल इकाई में राजभाषा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के आयोजन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Latest articles

अन्ना नगर के युवक की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मंत्री सारंग ने दिए जांच के निर्देश

परिजनों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया कहा दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई भोपाल। सहकारिता,...

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

More like this

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...