23.1 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeभेल न्यूज़हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ‘ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन’ संबद्ध एनएफआईटीयू के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के पदाधिकारियों ने 21 मई कॉर्पोरेट प्रबंधन की एजीएम (मानव संसाधन) श्रीमती सुरेखा बंछोर से मुलाकात की और उनके माध्यम से बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) तजिंदर गुप्ता के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। निदेशक को भेजे गए ज्ञापन में यूनियन ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीएचईएल हॉलिडे होम्स के लिए आरक्षण प्रक्रिया 22 मई से शुरू होना प्रस्तावित है। इसके बावजूद, आधिकारिक आरक्षण पोर्टल खुलने से पहले ही नैनीताल, शिमला और शिलांग जैसे देश के प्रमुख व लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के कमरे “पूर्व से आरक्षित” दिखाए जा रहे हैं। यूनियन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पोर्टल लाइव होने से पहले ही कमरों का बुक हो जाना पूरी बुकिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। इससे आम कर्मचारियों के बीच भारी असंतोष, संदेह और निराशा का माहौल है।

संयुक्त रूप से मांग की है कि इस पूरे तकनीकी गड़बड़झाले या विसंगति की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही भविष्य में सभी कर्मचारियों को बुकिंग का समान और पारदर्शी अवसर देने के लिए एक त्रुटिरहित एवं फुलप्रूफ ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के पक्षपात या बैकडोर एंट्री की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एआईबीईयू-एनएफआईटीयू कर्मचारियों के हितों और उनके हक की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और इस मामले में पूरी पारदर्शिता आने तक अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

 

Latest articles

खजूरी कला रोड पर मानकों के विपरीत बने स्पीड ब्रेकर दे रहे हादसों को न्योता, सौंपा ज्ञापन

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की सैटेलाइट कॉलोनियों को जोड़ने वाली मुख्य...

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4 डिग्री तापमान दर्ज, सात जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। प्रदेश के कई...

More like this

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...