11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ 'हॉलिडे...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

Published on

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और खुशियों भरी घोषणा की है । कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण वर्ष 2019-20 में वापस ली गई ‘हॉलिडे होम’ सुविधा को प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर बहाल कर दिया है । विभिन्न मंचों पर लंबी चर्चा और व्यवहार्यता की समीक्षा के बाद कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस कल्याणकारी योजना को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

इस बार की नई व्यवस्था में कर्मचारियों को पहले मिलने वाले बजट होटलों के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेडेशन देखने को मिलेगा। प्रबंधन ने कर्मचारियों को बेहतर आवास और शानदार अनुभव देने के लिए देश की जानी-मानी 4-स्टार होटल श्रृंखलाओं (होटल चेन्स) के साथ विशेष साझेदारी की है। बीएचईएल के मानव संसाधन विभाग के कार्यपालक निदेशक एम. श्रीधर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बेहतरीन होटलों को सूचीबद्ध किया गया है।

इनमें गोवा का ‘क्लब महिंद्रा एमराल्ड पाम्स’, ऊटी का ‘क्लब महिंद्रा डर्बी ग्रीन’, मुन्नार और नैनीताल के ‘स्टर्लिंग रिसॉर्ट्स’, शिमला और मनाली के ‘हनीमून इन’, शिलांग का ताज ग्रुप द्वारा संचालित ‘विवान्ता मेघालय’ और पुरी का ‘रीजेंटा सेंट्रल पुरी’ शामिल हैं । इस सुविधा के तहत हर स्थायी कर्मचारी प्रति वित्तीय वर्ष में एक कमरा बुक करने का हकदार होगा, जिसकी अधिकतम अवधि 3 रातें और 4 दिन निर्धारित की गई है । एक कमरे में अधिकतम 3 वयस्क या फिर 2 वयस्क और 2 बच्चे (12 वर्ष तक की आयु) ठहर सकेंगे । इसके साथ ही बुकिंग में एक मानार्थ अतिरिक्त बिस्तर (कॉम्प्लीमेंट्री एक्स्ट्रा बेडिंग) और वेलकम ड्रिंक भी शामिल रहेगा । योजना का लाभ उठाने के लिए मुख्य कर्मचारी का अन्य अतिथियों के साथ खुद उपस्थित रहना अनिवार्य होगा । इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है । बुकिंग की शुरुआत आगामी 22 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से बीएचईएल के नए समर्पित पोर्टल (https://holidayhome.bhel.in) पर लाइव कर दी जाएगी ।

कर्मचारी अपने कंप्यूटर या मोबाइल ऐप के जरिए ‘कहीं भी-कभी भी’ की अवधारणा पर सिंगल-साइन-ऑन (SSON) यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके बेहद आसानी से बुकिंग कर सकेंगे । लॉग इन करते ही सिस्टम स्वचालित रूप से एसएपी-एचआर (SAP-HR) डेटाबेस से पात्र परिवार के सदस्यों का विवरण प्रदर्शित कर देगा । हालांकि, बुकिंग करने से पहले सभी कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका सक्रिय मोबाइल नंबर SAP-HR डेटाबेस में पंजीकृत हो । इस पोर्टल के माध्यम से बुक किए गए होटलों में ठहरने और चेक-इन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रभावी होगी । चालू वित्तीय वर्ष के लिए यह हॉलिडे होम सुविधा 31 जनवरी 2027 तक चालू रहेगी और अगले वित्तीय वर्ष के चक्र की जानकारी बाद में दी जाएगी ।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

महारत्न का दर्जा खो सकते हैं भेल और सेल, सरकार ने सुधार के लिए दिया एक साल का समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...