11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

Published on

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब मेल ट्रेन के जरिए गांजे की एक बड़ी खेप लेकर भोपाल पहुंचे सात शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 36 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ विरोधी कानून (NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि उड़ीसा-विशाखापट्टनम रूट से आने वाली पंजाब मेल ट्रेन के जरिए कुछ तस्कर भोपाल में गांजे की बड़ी सप्लाई उतारने वाले हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और घेराबंदी की। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी और संदिग्ध आरोपी नीचे उतरे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस को चकमा देने और आम यात्री दिखने के लिए आरोपियों ने चालाकी दिखाते हुए गांजे के पैकेटों के साथ अपना घरेलू सामान भी रखा हुआ था, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, सघन तलाशी के दौरान उनके सामान से 36 किलो गांजा बरामद हो गया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल, रवि, रचना, सीमा, निधि, काजल और आरती बताए हैं। ये सभी आरोपी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी लंबे समय से गांजे की अवैध तस्करी में लिप्त हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

पुलिस अब कॉल डिटेल्स (CDR) और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्करों को यह गांजा इतनी बड़ी मात्रा में किसने सप्लाई किया था और भोपाल में इसे किन-किन ठिकानों पर खपाया जाना था। फिलहाल पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए मामले की गहन जांच कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...