11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी...

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

Published on

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तेलुगु फिल्मों में अभिनय, मिस पुणे का खिताब और कई मल्टीनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रह चुकी ट्विशा की मौत ने अब एक बड़े कानूनी और प्रशासनिक विवाद का रूप ले लिया है। घटना के 8 दिन बीत जाने के बाद भी मायके पक्ष ने न्याय की मांग को लेकर शव लेने से साफ इनकार कर दिया है, जिसके चलते ट्विशा का शव एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ है। पुलिस ने शव के खराब होने की आशंका जताते हुए परिवार को नोटिस जारी किया है, वहीं दूसरी ओर कोर्ट को बताया है कि वे निष्पक्षता के लिए दूसरे पोस्टमॉर्टम (PM-2) के लिए तैयार हैं।

इस बीच, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच तत्काल सीबीआई (CBI) को सौंपने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया है कि चूंकि मृतका के ससुराल पक्ष में जिला जज रह चुकीं गिरीबाला सिंह और भोपाल कोर्ट के वकील समर्थ सिंह शामिल हैं, इसलिए स्थानीय पुलिस-प्रशासन से पीड़ित परिवार का भरोसा उठ चुका है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरी घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

पिता ने बताया कि आरोपी पति समर्थ का रवैया शादी के बाद हनीमून के वक्त से ही हिंसक और ‘क्रिमिनल माइंडेड’ था, जिसने भोपाल एयरपोर्ट पर ही ट्विशा के साथ मारपीट की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज हत्या का मामला दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को भगाने में मदद की गई, जिस पर अब पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर 6 टीमें तैनात की हैं। परिवार ने पूर्व जज गिरीबाला सिंह द्वारा ट्विशा को ‘ड्रग एडिक्ट’ बताए जाने पर तीखी आपत्ति जताते हुए इसे मृतका का चरित्र हनन कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्रिम जमानत मिलने के बाद पूर्व जज द्वारा गवाहों और सबूतों को प्रभावित किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...