22.7 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeभेल न्यूज़ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक...

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

Published on

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत

हरिद्वार। आखिर बीएचईएल जैसी महारत्न कंपनी की हरिद्वार यूनिट के दुनिया में बढ़ते वैश्विक तनाव और ऊर्जा संरक्षण की तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए बीएचईएल, हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने सभी कर्मचारियों से ईंधन की बचत को एक जन-आंदोलन बनाने की पुरजोर अपील कर डाली संभवत: ईडी और जीएम एचआर की इस पहल का रंग एक दिन जरूर देखने को मिलेगा या सिर्फ हरिद्वार यूनिट ही नहीं बल्कि इसका असर दिल्ली कॉरपोरेट में भी देखने को मिल सकता है । इस अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से वह स्वयं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने फैक्ट्री परिसर में भी अपने सभी आवागमन पैदल ही किए।

हरिद्वार इकाई के समस्त कर्मचारियों के नाम जारी अपने विशेष संदेश में रंजन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन की बचत केवल एक आर्थिक आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन की खपत को कम करने के संदर्भ में दिए गए “आर्थिक देशभक्ति” के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता बताते हुए सभी से अपील की कि वे अपने सार्वजनिक तथा व्यक्तिगत जीवन में वाहनों का सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। ऐसा करने से न केवल बहुमूल्य ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा। कार्यपालक निदेशक ने अपने संबोधन में इस बात को कहा है कि हमारी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर भी बड़े और सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने पूरा विश्वास व्यक्त किया कि बीएचईएल हरिद्वार का विशाल परिवार हमेशा की तरह राष्ट्र हित के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से इस ऊर्जा संरक्षण के संदेश को अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक पहुँचाने तथा इस मुहिम में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया। गौरतलब है कि बीएचईएल हरिद्वार द्वारा ऊर्जा तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह की जन-जागरूकता पहलों को जारी रखा जाएगा।

Latest articles

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास...

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के पालन के निर्देश

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित 16...

भोपाल को मिली बड़ी सौगात: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब बना ‘जंक्शन’

भोपाल। राजधानी भोपाल के परिवहन और विकास के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय...

प्रभात साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी : रचनाकारों ने ‘चेहरे’ विषय पर पढ़ीं बेहतरीन कविताएँ

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'प्रभात साहित्य परिषद' द्वारा हिन्दी भवन के नरेश...

More like this

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...