18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में सुरेश सोनपुरे सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में सुरेश सोनपुरे सम्मानित

Published on

भेल भोपाल।

कालिदास अकादमी उज्जैन में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन(सिल्वर जुबली महोत्सव)आयोजित किया गया। संयोजक डॉ महेंद्र यादव एवं अशोक भाटी,दिनेश दिग्गज,सुरेंद्र सर्किट,नरेंद्र सिंह अकेला,नमिता नमन,सौरभ चातक,मनोहर परमार,के निर्देशन में विभिन्न सांस्कृतिक,गायन वादन,अभिनय,अन्य प्रतिभा प्रस्तुतियों के अतिरिक्त कवि समागम के साथ सम्पन्न हुआ। विशेष ठहाका सम्मेलन(अनवरत 25 घंटे 25 मिनट,25 सेकंड) गोल्डन बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। अंतिम दिन समापन समारोह में डॉ मोहन यादव मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश वर्चुअली अपने निवास से सीधे कार्यक्रम से जुड़े तथा विशेष अतिथियों वरिष्ठ कवि अशोक चक्रधर, अभिनेता तुषार कपूर, अंजुम रहबर,प्रताप फौजदार,हिमांशु बवंडर,मुन्ना बैट्री से संवाद किया तथा डॉ महेन्द्र यादव को उज्जैन के इस कार्यक्रम की सार्थकता, सफलता हेतु बधाई दी।

कवि सम्मेलन में दुबई, आस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड के अतिरिक्त भारत के लगभग हर राज्य के लगभग 350 सौ प्रतिष्ठित कवि सम्मिलित हुए।राजधानी भोपाल से वरिष्ट गीतकार दिनेश प्रभात, सुरेश सोनपुरे “अजनबी”,अशोक व्यास, डॉ अशोक आजाद,अमन शुक्ला “शशांक”आदि ने अशोक “मधुप “वरिष्ठ साहित्यकार, अभिनेता गाजियाबाद, डॉ कीर्ति काले लोकप्रिय गीतकार दिल्ली, वरिष्ठ हास्य कवि धूमचक मूलतानी,वरिष्ठ गीतकार दिनेश प्रभात, वरिष्ट गीतकार रमेश शर्मा चित्तौड़, डॉ रमा सिंह,वरिष्ट व्यंग्यकार पिलकेंद्र अरोरा आदि विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में उत्कृष्ट,यादगार रचना पाठ किया। अंत में सभी रचनाकारों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र दिया गया।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...