3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसिलेक्टर्स की कार में, टीम इंडिया के साथ ब्रेकफास्ट... अब गौतम गंभीर...

सिलेक्टर्स की कार में, टीम इंडिया के साथ ब्रेकफास्ट… अब गौतम गंभीर के पीए पर बवाल

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पिछले जो टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोच गौतम गंभीर निशाने पर आ गए हैं। भारतीय टीम को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली थी और उसे बाद ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया। ऐसे में कोच गंभीर को लेकर अब एक नया बवाल शुरू हो गया है। यह बवाल है उनके पर्सनल असिस्टेंट को लेकर। बीसीसीआई के एक अधिकारी में गौतम गंभीर के पर्सनल असिस्टेंट को लेकर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कई बड़े सवाल खड़े किए हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी में नाम बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा की गंभीर के पर्सनल असिस्टेंट को चयनकर्ता की कार में देखा गया है। वह गंभीर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं और टीम होटल में ही रहते हैं जो कई से भी ठीक नहीं है। इससे टीम इंडिया की प्राइवेसी भंग होती है।

हर वक्त गंभीर के साथ रहते हैं उनके पीए
बीसीसीआई के अधिकारी ने गंभीर के पीए को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा, सिलेक्टर्स की कार में गंभीर के पीए क्यों बैठे थे? सिलेक्टर्स अपनी बातों को निजी तौर पर डिस्कस भी नहीं कर सकते जब कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद हो। इसके अलावा गंभीर के पीए को एडिलेड में बीसीसीआई के हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में जगह क्यों दी गई?’ सिर्फ इतना ही बीसीसीआई के इस अधिकारी ने यहां तक कह दिया कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए तय ब्रेकफास्ट एरिया में भी उनके पीए मौजूद, ऐसा क्यों?

इसके अलावा गौतम गंभीर की तुलना पूर्व कोच ग्रेग चैपल से भी की जाने लगी है, जिनके कार्यकाल में खूब बवाल हुआ था और पूरी टीम बिखर गई थी। यही कारण है कि राष्ट्रीय चयन समिति का यह मानना है कि सिलेक्शन के मामले में कोच को बहुत ज्यादा दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को 10 में से 6 टेस्ट मैच में हार मिली है। इसके अलावा टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद की खबरों ने भी गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर सवाल खड़े किए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी होगी गंभीर के लिए अग्नि परीक्षा
टेस्ट क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण गंभीर का कोचिंग करियर खतरे में है। हालांकि, अगले महीने से शुरू हो रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी गंभीर के लिए अग्नि परीक्षा की तरह होगी। गंभीर के कोचिंग में भारतीय टीम पहली बार कोई आईसीसी इवेंट में हिस्सा लेने जा रही है। ऐसे में यहां पर टीम इंडिया अगर दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो फिर उन पर गाज गिरनी तय है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...