20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedटीवी एक्टर अमन जयसवाल की मौत, ऑडिशन के लिए जा रहे थे...

टीवी एक्टर अमन जयसवाल की मौत, ऑडिशन के लिए जा रहे थे और उनकी बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर

Published on

टीवी इंडस्ट्री से इस वक्त एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई है। अमन केवल 23 साल के थे। अमन ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं। टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लेखक धीरज मिश्रा ने ‘इंडिया टुडे डिजिटल’ को कन्फर्म किया और बताया कि उनके इस शो के चहेते कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहे।

उस वक्त अमन अपने ऑडिशन के लिए जा रहे थे
बताया गया है कि जब ये घटना हुई उस वक्त अमन अपने ऑडिशन के लिए जा रहे थे। ये हादसा जोगेश्वरी हाईवे पर हुआ, जहां उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

धीरज मिश्रा ने अमन के लिए लिखा था पोस्ट
डायरेक्टर धीरज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अमन जायसवाल को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट भी किया था। हालांकि बाद में ये पोस्ट उन्होंने डिलीट कर दिया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में, ईश्वर कभी-कभी कितना क्रूर हो सकता है आज तुम्हारी मृत्यु ने ये एहसास करा दिया। अलविदा।’

Latest articles

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...